GAIL India Recruitment : सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के पास शानदार मौका है. गेल इंडिया ​(GAIL India) ​ने मुख्य प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी​ (Chief Manager and Senior Officer)​ पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.  योग्य उम्मीदवार​ (Applicant)​ गेल इंडिया की आधिकारिक साइट ​(Official Website) ​gailonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Online​ Apply​) ​कर सकते हैं. पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि ​(Last Date) ​20 जनवरी, 2022 तक है. यह भर्ती अभियान संगठन में 9 पदों को भरेगा. ​​महत्वपूर्ण तारीखें

  • ​​आवेदन के ​लिए ऑनलाइन पंजीकरण ​(Registration) ​की शुरुआत: 12 दिसंबर 2021
  • ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि​ (Last Date) ​: 20 जनवरी 2022

DU Jobs: श्याम लाल कॉलेज में हो रही विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

​​ये है रिक्ति विवरण

  • चीफ मैनेजर: 2 पद.
  • सीनियर ऑफिसर: 7 पद.
​​शैक्षिक योग्यता
  • ​​चीफ मैनेजर: एमबीबीएस के साथ जनरल मेडिसिन में एमडी/डीएनबी.
  • सीनियर ऑफिसर: एमबीबीएस डिग्री.
​​चयन प्रक्रियाअधिसूचना के अनुसार​ (According to Notification)​ उम्मीदवार का चयन समूह चर्चा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. ​​आवेदन शुल्कसामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को  200/- रुपये के  आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार गेल इंडिया की आधिकारिक साइट देख सकते हैं. ​​जरुरी जानकारीअधिसूचना ​(Notification) ​के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को गेल (इंडिया) लिमिटेड के किसी भी संस्थापन/परियोजना/कार्यालय आदि में तैनात किया जा सकता है. साथ ही चयनित उम्मीदवारों को शिफ्ट संचालन सहित कंपनी की व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार नौकरी/कार्य/असाइनमेंट सौंपा जा सकता है.
 

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI