दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने IPHL भर्ती 2026 का नोटिस जारी किया है. यह भर्ती आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत की जा रही है. इस भर्ती के तहत कुल 116 पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति होगी, जिनमें लैब टेक्नीशियन, पैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट जैसे अहम पद शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे तय की गई है.

Continues below advertisement

दिल्ली के अलग-अलग लैब और स्वास्थ्य केंद्रों में जांच सुविधाएं बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की जरूरत महसूस की गई है. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है. पैथोलॉजिस्ट के 4, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 5, बायोकेमिस्ट के 7 और लैब टेक्नीशियन के 100 पदों सहित कुल 116 पद भरे जाएंगे, जिससे जमीनी स्तर पर जांच सेवाओं को तेजी मिलेगी.

ये है जरूरी शैक्षिक योग्यता

Continues below advertisement

पैथोलॉजिस्ट पद के लिए MBBS के साथ संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा और Delhi Medical Council में पंजीकरण जरूरी है. PG डिग्री वालों के लिए 3 साल और डिप्लोमा वालों के लिए 5 साल का अनुभव वांछनीय है. माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद के लिए माइक्रोबायोलॉजी में PhD के साथ 2 साल का अनुभव, या MSc के साथ 4 साल का अनुभव, या MD (Microbiology) की डिग्री और पंजीकरण जरूरी है.

कुछ मामलों में PhD के दौरान किए गए काम को अनुभव में छूट भी मिल सकती है. बायोकेमिस्ट पद के लिए भी MBBS के साथ PG डिग्री या डिप्लोमा और पंजीकरण अनिवार्य है. वहीं लैब टेक्नीशियन के लिए B.Sc (Medical Lab Technology) या 10वीं/12वीं विज्ञान के साथ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव जरूरी है.

यह भी पढें - UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें

काम की बात

आयु सीमा की बात करें तो पैथोलॉजिस्ट और बायोकेमिस्ट के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है और वेतन 85,050 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा. माइक्रोबायोलॉजिस्ट के लिए आयु सीमा 45 वर्ष  है, जिसमें वेतन 50,000 से 85,050 रुपये तक है. लैब टेक्नीशियन के लिए आयु सीमा 25 वर्ष है और वेतन 30,240 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है. यह वेतनमान बताता है कि अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

ऐसे करें अप्लाई?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. इच्छुक उम्मीदवार dshm.delhi.gov.in पर जाकर IPHL Recruitment 2026 Online Registration लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी सही-सही भरें. जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें और सही पोस्ट कोड डालें. जरूरत हो तो फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.  फिर सबमिट पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें - MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! MP में नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती;जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI