Delhi Higher Judicial Service Prelims Admit Card 2019: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court Admit Card 2020) ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा.

विदित हो कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 26 दिसंबर 2019 को एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था. हजारों की संख्या में उम्मीदवारों ने दिल्ली हाई कोर्ट में रिक्त 19 पदों पर भर्ती होने के लिए ऑनलाइन आवेदन अप्लाई किया था. ऑनलाइन आवेदंन की प्रक्रिया 28 दिसंबर 2019 से शुरू हुई थी. दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2020 थी.

चयनप्रक्रिया: दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में पूरा किया जायेगा. जो निम्नलिखित है.

प्रथमचरण : प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इसमें बहु विकल्पीय प्रकार के प्रश्न शामिल किये जाते हैं. इस परीक्षा को ओएमआर शीट पर लिया जायेगा. दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का उद्द्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन करना हैं. दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में नकारात्मक अंक का प्रावधान है. गलत उत्तर देने पर 25% अंक काट लिए जाएँगें. इस लिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे इस परीक्षा को हल्के में न लें.और काफी सोच समझ कर ही उत्तर दें.

दूसराचरण : दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाता है. जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किये जाते हैं. उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाती है. यह निबंधात्मक प्रणाली की लिखित परीक्षा होती है. इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है.

तीसराचरण: तीसरे और अंतिम चरण में उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाता है. साक्षात्कार में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाता है जिन्हें मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किया गया है. मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार परीक्षा के अंकों को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है. इस मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करनेहेतुक्लिककरें  

आधिकारिकवेबसाइटहेतुक्लिककरें

आधिकारिक अधिसूचना 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI