BPSC Judicial Service 2020: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2020 (BPSC 31st Judicial Service Exam 2020) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए उम्मीदवार 22 मई तक अपने आवेदन भेज सकते हैं. विदित हो कि बिहार लोक सेवा आयोग ने असैनिक न्यायाधीश के 221 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 9 मार्च 2020 को विज्ञापन जारी किया था. कोरोना वायरस कोविड -19 के संक्रमण को रोकने और देशव्यापी लॉक डाउन विज्ञापन में प्रकाशित निर्धारति तिथियों को प्रवर्तित कर दिया गया है. परिवर्तित तिथियों के बाद नई तिथियाँ निम्न प्रकार से हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ - रजिस्ट्रेशन की तिथि – दिनांक 5 मई 2020
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की तिथि – दिनांक 12 मई 2020
- ऑनलाइन आवेदन भरने कि अंतिम तिथि – दिनांक 22 मई 2020
रिक्तियोंकीकुलसंख्या– 221 पद
पदोंकाविवरणपात्रतामापदंडशैक्षिकयोग्यता: उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयुसीमा: इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2019 को कम से कम 22 वर्ष तथा 1 अगस्त, 2018 को अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के लिए (महिलाओं सहित) और अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
चयनप्रक्रिया: इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा
. जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होगा उसे मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जायेगी. मुख्य परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा. परीक्षार्थियों द्वारा मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार फाइनल मेरिट बनेगी.
ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरेंऑनलाइनआवेदनकेलिएक्लिककरेंपरिवर्तिततिथियोंसेसंबंधितऑफिशियलनोटिफिकेशनकेलिएक्लिककरें Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI