Bihar SHSB ANM Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत बिहार की जिला स्वास्थ्य समिति ने एएनएम के 8000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं. एएनएम के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2021 से शुरू हो चुके हैं. एएनएम का डिप्लोमा हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं. बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी की वेबसाइट पर जाकर आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एएनएम के इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन परीक्षा के जरिए होगा.
संविदा पर की जाएगी नियुक्तिनोटिफिकेशन के मुताबिक एएनएम के इन 8853 पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा. नियुक्ति के बाद उन्हें प्रति महीने 11500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा.
भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 1 जुलाई 2021आवेदन की अंतिम तारीख- 21 जुलाई 2021आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2021
शैक्षणिक योग्यताएएनएम के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 2 वर्षीय एएनएम का डिप्लोमा होना चाहिए. इसके साथ ही बिहार नर्सिंग काउंसिल में उनका रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए.
उम्र सीमानोटिफिकेशन के मुताबिक रिजर्व और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं.
आवेदन शुल्कजनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. एससी एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. इसके अलावा सभी कैटेगरी की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.
जान लें आवेदन का तरीकाएएनएम के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट http://statehealthsocietybihar.org पर जाना होगा. समिति की वेबसाइट के होमपेज पर आपको एएनएम भर्ती का एडवर्टाइजमेंट दिख जाएगा. इसको पढ़ने के बाद आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः BPSC 65th संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कैसे करें चेक और डाउनलोड
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI