Bharat Heavy Electricals Limited Jhansi Recruitment 2020: BHEL (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) झांसी ने ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर,टर्नर,वेल्डर आदि पदों पर) के लिए 260 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है. ऐसे अभ्यर्थी जो BHEL, झांसी से अप्रेंटिस करना चाह रहे हैं वे अभ्यर्थी अपना आवेदन 20 जनवरी तक निश्चित रूप से भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, झांसी के आधिकारिक वेबसाइट पर भेज दें.

महत्वपूर्णतिथियाँ:  आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी निम्नवत तिथियों का ध्यान रखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 31-12-2019 है
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20-01-2020 है जबकि
  • आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 25-01-2020 है

अप्रेंटिसकेलिएरिक्तपदोंकीकुलसंख्या -260 पद

ट्रेडअप्रेंटिसकेअंतर्गतदिएगएपदोंकाविवरण:

  • फिटर
  • टर्नर
  • मशीनिस्ट
  • इलेक्ट्रॉनिक (मैकेनिक)
  • विद्युतकर
  • वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक)
  • ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिक)
  • कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (copa)
  • प्लम्बर
  • कारपेंटर

पात्रतामापदंड

शैक्षिकयोग्यता

अप्रेंटिस की लिए वही आवेदक आवेदन के पात्र हैं जो हाई स्कूल की परीक्षा पास कर चुके हैं और केवल एन.सी.वी.टी. द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संस्थागत अभ्यर्थी के रूप में आई.टी.आई. परीक्षा (सामान्य तथा ओ.बी.सी.वर्ग -60%या उससे अधिक तथा एस.सी./एस.टी.वर्ग -55% या उससे अधिक अंकों के साथ) पास की हो.

आयुसीमा:

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01 जनवरी 2020 को 18 वर्ष से कम व 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

नोट: आरक्षण एवं अधिकतम आयु सीमा में छूट सरकार के द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार प्रदान किया जाएगा.

वेतन: वेतन या स्टाईपेंड की जानकारी के लिए अभ्यर्थी विज्ञापन का अवलोकन करें.

आवेदनशुल्क: किसी भी जाति वर्ग के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं है.

चयनप्रक्रिया: अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

आवेदनकाप्रकार:

ऐसे अभ्यर्थी जो अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे अभ्यर्थी अपना आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही करें. फैक्स, ईमेल या अन्य किसी भी तरीके से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएँगे.

ऑफिसियललिंक:

अभ्यर्थी समय-समय पर भर्ती से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://jhs.bhel.com/ पर लॉग इन करके प्राप्त कर सकते हैं.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI