​Airports Authority of India Jobs 2022: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) कलकत्ता ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार एएआई में 47 पद भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाना होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2022 तय की गई है.

ये है रिक्ति विवरणअधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान इलेक्ट्रॉनिक्स, लेखा और अग्निशमन सेवा विभाग में 47 जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पद को भरा जाएगा.

योग्यताइन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स /दूरसंचार / रेडियो इंजीनियरिंग / मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल / फायर विषयों में डिप्लोमा, इंटरमीडिएट, B.Com के साथ कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम या आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट कोर्स या समकक्ष पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए. संबंधित कार्यों में अनुभव भी होना चाहिए. उम्मीदवार के पास भारी वाहन लाइसेंस, मध्यम वाहन लाइसेंस और हल्के मोटर वाहन लाइसेंस भी होना आवश्यक है.

उम्र सीमाअधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर 2022 को 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए.

सैलरीनोटिफिकेशन के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को 31,000 रुपये से 1,10,000 रुपये प्रति माह तक वेतन का भुगतान किया जाएगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्कइस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले जनरल/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है.

ऐसे करें अप्लाईइच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2022 है.

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन

​​Job Alert: SBI में PO बनाना चाहते हैं तो अभी करें अप्लाई, 1600 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

​​IIT Recruitment 2022: ग्रेजुएट होने के साथ आता है कंप्यूटर चलाना तो IIT Kanpur की भर्ती के लिए करें अप्लाई


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI