JIPMER recruitment 2018: जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने नई नौकरियों के लिए एप्लिकेशन मंगवाए हैं. ये एप्लिकेशन नर्सिंग ऑफिसर और लोअर डिवीजन क्लर्क की 115 पोस्ट के लिए मंगवाए जा रहे हैं. योग्य और रुचि रखने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in पर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लिकेशन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 18 मई, 2018 है. इन सभी पोस्ट के लिए भर्ती रिटेन एग्जाम से होगी और इस रिटेन एग्जाम की तारीख 10 जून, 2018 रखी गई है.

आयु सीमा: नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप B- अधिकतम 35 साल लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रुप C- अधिकतम- 30 साल

आयु में छूट- SC/ST कैंडिडेट- 5 साल OBC कैंडिडेट- 3 साल

वैकेंसी डिटेल

पोस्टवैकेंसीक्वॉलिफिकेशन
Nursing Officer Group B91 UR: 56 OBC: 17 SC: 07 ST: 11i) नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री ii) नर्स के लिए रजिस्ट्रेशन
Lower Division Clerk Group C24 UR: 14 OBC: 07 SC: 02 ST: 01i) 12th Class ii) इंग्लिश में 30 wpm की टाइपिंग स्पीड
Total115

ऐसे करें अप्लाई:

-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in को ओपन करें. -इसके बाद "Registration" के विकल्प पर क्लिक करें. -"Online Application" पर जाने से पहले योग्यता से जुड़ी हुई जानकारी को जरूर पढ़ लें. -फिर "Online Application" पर जाकर अपना एप्लिकेशन अप्लाई करें. -एप्लिकेशन में सारी जानकारी सही से भरें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट लेना ना भूलें.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI