NTA JEE Main 2021 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 की परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 तक हुई. इस परीक्षा में लाखों स्टूडेंट्स शामिल हुए. जेईई मेन 2021 की आंसर की कल यानी 1 मार्च 2021 को जारी की गई. यह आंसर की एन टी ए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है. जो कैंडिडेट्स 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021  तक आयोजित JEE Main 2021 की परीक्षा में शामिल हुए थे. वे आंसर की यहां से चेक कर सकते हैं.

एनटीए ने बताया कि फरवरी सेशन के लिए JEE Main 2021 की परीक्षा का रिजल्ट 7 मार्च को जारी किया जाएगा. यह रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट यहां से चेक कर सकेंगे.

आपको बता दें कि इस बार से JEE Main की परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जायेगी. पहले सत्र की परीक्षा फरवरी में हुई. दूसरे सत्र की परीक्षा 15,16,17, 18 मार्च 2021 को होगी. जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 6 मार्च तय की गई है.

सभी चारों सेशन की परीक्षा समाप्त होने के बाद, एनटीए सभी सत्रों के परिणामों को संकलित करेगा और एक संयुक्त जेईई कट-ऑफ और रैंक जारी करेगा. चारों चरणों की परीक्षाएं निम्नलिखित प्रकार से आयोजित होगी.

 NTA JEE Main 2021 केचारोंसत्रकीपरीक्षातिथियां

  1. जेईईपरीक्षा 2021 फरवरीसत्रकीपरीक्षा - 23,24,25, 26 फरवरी 2021
  2. जेईईपरीक्षा 2021 मार्चसत्रकीपरीक्षा- 15,16,17, 18 मार्च 2021
  3. जेईईपरीक्षा 2021 अप्रैलसत्रकीपरीक्षा - 27,28,29, 30 अप्रैल 2021
  4. जेईईपरीक्षा 2021 मईसत्रकीपरीक्षा - 24,25,26 27, 28 मई 2021

यहांदेखें: जेईईमेन 2020 कटऑफ

गत साल यानी जेईई-2020 में सामान्य रैंक लिस्ट (CRL) में अनारक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए जेईई कट-ऑफ प्रतिशत 90.3765335 था, जबकि जेईई मेन 2019 में यह कट ऑफ 89.7548849 था.  एनटीए के मुताबिक़, जनवरी में जेईई मेन 2020 के लिए 10.6 लाख से अधिक छात्र और सितंबर में 6.35 लाख छात्र उपस्थित हुए थे.

यहांदेखें- जेईईमेन 2019 औरजेईईमेन 2020 कीकटऑफलिस्ट

Category JEE Main 2019 cut offJEE Main 2020 cut off
Common Rank List (CRL)/ General Category89.754884990.3765335
Economically Weaker Sections (EWS)78.217486970.2435518
Other Backward Class (OBC-NCL)74.316655772.8887969
Scheduled Castes (SC)54.012815550.1760245
Scheduled Tribes (ST)44.334517239.0696101
People with Disability (PwD)0.11371730.0618524

NTA UGC NET 2021: यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जानें परीक्षा तिथि समेत अन्य खास बातें


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI