NTA JEE Main 2021 Syllabus, Exam Pattern and Attempt: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश आई आई टी, IIIT, और अन्य सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 {NTA JEE Main 2021} से जुड़ी सभी समस्यों को दूर करने के लिए एफएक्यू (FAQs) जारी किया है. इस FAQs में अकसर पूछे जाने वाले ऐसे सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं जो जेईई मेंस 2021 परीक्षा से संबंधित हैं. स्टूडेंट्स अटेम्प्ट, इस एफएक्यू के द्वारा जेईई मेंस 2021 परीक्षा के एग्जाम पैटर्न, सिलेबस से जुड़े हर प्रकार की शंकाओं को दूर कर सकेंगें. यह FAQs एनटीए की ऑफिशियल साईट पर जारी किया गया है. कैंडिडेट्स इसे यहां से भी चेक कर सकते हैं.

सवाल: क्यास्टूडेंट्सएकसाथएकयाउसेअधिकसेशनकीपरीक्षादेनेकाऑप्शनचुनसकताहै?

उत्तरहां.  स्टूडेंट्स एक या फिर चारों {फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई 2021} सेशन की परीक्षाएं देने का ऑप्शन एक साथ चुन सकता है. स्टूडेंट्स को पहले अटेम्प्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराते समय ही इसे चुनना होगा.

सवाल: क्याअलगअलगसत्रोंकेJEE Main केलिएअलग-अलगएप्लीकेशनफॉर्मभरनाहोगा?

उत्तर - नहीं, सभी सत्रों के JEE Main के लिए केवल एक ही एप्लीकेशन फॉर्म भरा जायेगा.

सवाल: अगरकिसीस्टूडेंटनेफरवरीJEE Main 2021सत्रकेलिएआवेदननहींकियाहैतोक्यावहआगेकेजेईईमेनसत्रोंकीपरीक्षाओंकेलिएआवेदनकरसकताहै?

उत्तरहां. लेकिन स्टूडेंट्स यह ध्यान रखें कि जब एक सत्र की परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा, उसके बाद ही अगले सत्र की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन होगी.

सवाल: क्याजेईईमेन 2021 कासिलेबसबदलागयाहै?

उत्तर - नहीं, सिलेबस में कोई बदलाव नहीं हुआ है. परन्तु इस बार पेपर में 90 प्रश्न होंगे जिसमें परीक्षार्थी को सिर्फ 75 प्रश्न के उत्तर देने होंगे. 15 प्रश्न ऑप्शनल होंगे. ऑप्शनल प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

सवाल: क्याचारोंसत्रोंकीफीसएकसाथदीजासकतीहै?

उत्तर – हां. चारों सत्रों -फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई की फीस का भुगतान एक साथ किया जा सकता है. अगर कोई स्टूडेंट्स इस सत्र में परीक्षा नहीं देना चाहता है तो वह उस फीस को आगे बढ़ा सकता है. यदि स्टूडेंट्स चाहे तो एक सत्र का परिणाम आने के बाद फीस वापस भी ले सकता है. ऐसी स्थिति में आगामी सत्रों के लिए जमा फीस एनटीए द्वारा वापस कर दी जाएगी.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI