UPSC Civil Services: सेंट्रल यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने सिविल सर्विसेज की निःशुल्क तैयारी करने के इच्छुक छात्रों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. ऐसे छात्र/छात्राएं जो बिना फीस दिए ही सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहते हैं, वे अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तारीख 15 जून 2020 से पहले अवश्य सबमिट कर दें. 2021 कीपरीक्षाकीतैयारीकेलिएसंस्थानमेंकुलसीटोंकीसंख्या -208 तैयारीहेतुप्रतियोगीपरीक्षाओंकानाम: यूपीएसी, आईएएस और आईपीएस की प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए. ऑनलाइनआवेदनकेलिएपात्रउम्मीदवार: जेएमआई के आवासीय कोचिंग में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन केवल अल्पसंख्यक वर्ग, एससी/एसटी वर्ग और महिला उम्मीदवार ही कर सकते हैं. महत्वपूर्णतारीखें
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तारीख -25 अप्रैल
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 15 जून
न्यूनतमशैक्षिकअर्हता- इस कोचिंग में आवेदन करने वाले छात्र / छात्राओं को कम से कम ग्रेजुएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. कोचिंगमेंप्रवेशहेतुचयनकाआधार: कोचिंग में प्रवेश हेतु योग्य छात्र/छात्राओं का चयन एक बेसिक प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. यह प्रवेश परीक्षा देश के दिल्ली, श्रीनगर, लखनऊ, गुवाहाटी, बेंगलुरु और मलप्पुरम शहरों में आयोजित की जाएगी. नोट- जेएमआईयू में महिला अभ्यर्थियों के लिए महिला छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है. आरक्षण: संस्थान में 24 साल से कम आयु वाले छात्रों के लिए 10% सीटें आरक्षित रखी जाएंगी. फीस: सिविल सर्विसेज की तैयारी हेतु जेएमआई द्वारा कोचिंग की यह व्यवस्था निःशुल्क है. महत्वपूर्ण लिंक: सिविल सर्विसेज की निःशुल्क तैयारी से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए जेएमआईयू की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते है.

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI