IPS Officer Salary: देश में हर साल लाखों छात्र संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देते हैं, लेकिन कुछ हजार छात्रों को ही सफलता मिलती है. यूपीएससी एग्जाम पास करने के बाद ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन होता है, जिनकी जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की होती है. अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि एक आईपीएस ऑफिसर की सैलरी (IPS Officer Salary) कितनी होती है और उन्हें अन्य क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं. पोस्ट की सारी डिटेल्स यहां देखें.  जानें कितनी होती है आईएएस ऑफिसर की सैलरी किसी भी IPS अधिकारी की बेसिक सैलरी 56 हजार 100 रुपए होती है और डीजीपी बनने के बाद ये 2 लाख 25 हजार रुपए हो जाती है. IPS अधिकारियों को अन्य विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं. सबसे पहले तो किसी भी IPS को रहने के लिए एक घर मिलता है. घर का साइज उनके पद के आधार पर निर्धारित होता है. वहीं, एक सरकारी वाहन भी दिया जाता है. कार भी पद के हिसाब से मिलती है. जूनियर अधिकारियों के लिए वाहन का बजट ज्यादा नहीं होता है.

क्या-क्या मिलती है सुविधाएंIPS अधिकारियों को विशेष स्टाफ भी दिया जाता है. स्टाफ में सिक्योरिटी गार्ड, हाउस हेल्प और ड्राइवर शामिल होता है. मेडिकल सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिसमें वह अपना इलाज कहीं भी करवा सकते हैं. कई बार इलाज का खर्चा पूरा दिया जाता है तो कई बार कुछ हिस्सा ही मिलता है. फोन और बिजली के बिल का खर्चा भी सरकार द्वारा दिया जाता है. IPS अधिकारी को पेंशन भी दी जाती है. किसी भी आईपीएस अधिकारी को सबसे ज्यादा पावर DGP या कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर जाकर मिलती है. क्योंकि यहां वह राज्य की पुलिस के मखिया बन जाते हैं.

पोस्ट और सैलरीडिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस- इस पद पर IPS अधिकारी को 56 हजार 100 रुपए सैलरी मिलती है.एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस- 67 हजार 700 रुपए बेसिक सैलरी होती है.सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस- 78 हजार 800 रुपए मासिक सैलरी.सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस- 1 लाख 18 हजार 500 रुपए मासिक सैलरी.डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस- 1 लाख 31 हजार 100 रुपए मासिक सैलरी.इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस- इस पद पर 1 लाख 44 हजार 200 रुपए सैलरी होती है.एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस- 2 लाख 5 हजार 400 रुपए सैलरी होती है.डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस- मासिक सैलरी 2 लाख 25 हजार रुपए होती है. 

​​​IAS Interview Questions: ऐसी कौन सी चीज है जो खाने से पहले नहीं दिखती है? इंटरव्यू के सवाल और जवाब


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI