इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज यानी 6 नवंबर को सितंबर 2026 सेशन के लिए सीए फाऊंडेशन रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इंस्टीट्यूट की ओर से जारी ऑफिशियल टॉपर लिस्ट के अनुसार कंसिका और महक गुप्ता ने 361-361 मार्क्स के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 शेयर की है. वहीं कुल पास परसेंटेज 18.93 प्रतिशत रहा है. पहले जारी एक प्रेस रिलीज में इंस्टीट्यूट ने बताया कि सीए फाऊंडेशन सितंबर 2026 के स्कोर कार्ड शाम तक जारी कर दिए जाएंगे. कैंडिडेट इंस्टीट्यूट के ऑफिशियल वेबसाइट से मेरिट लिस्ट, पीडीएफ और टॉपर्स की लिस्ट देख सकते है. 

Continues below advertisement

2 छात्राओं ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1 

आईसीएआई सीए फाउंडेशन ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. टॉपर्स लिस्ट के अनुसार इस बार हिसार और हैदराबाद की दो छात्राओं ने सीए फाऊंडेशन में एक साथ पहली रैंक हासिल की है. हिसार की रहने वाली कंसिका और हैदराबाद की रहने वाली महक गुप्ता ने 400 में से 361-361 अंक प्राप्त किया. वहीं दोनों का स्कोर 90.25 प्रतिशत रहा. इसके अलावा खास बात यह है कि इस बार टॉप तीन रैंक पर कुल पांच उम्मीदवारों ने जगह बनाई है. इसमें रैंक 1 पर दो उम्मीदवार और रैंक 2 पर भी दो उम्मीदवार रहे. जबकि रैंक 3 पर 1 उम्मीदवार ने दावेदारी हासिल की. 

Continues below advertisement

देखें टॉपर्स की लिस्ट 

‌ रैंक      उम्मीदवार का नाम       शहर             पास प्रतिशत AIR 1   कंसिका                        हिसार             90.25 प्रतिशत AIR 1   महक गुप्ता                   हैदराबाद         90.25 प्रतिशतAIR 2   स्पर्श खंडेलवाल             अजमेर           89.75 प्रतिशत AIR 2    जे. जयंथ                      चेन्नई              89.75 प्रतिशतAIR 3    वैभवी सिंहल                ग्वालियर          89.50प्रतिशत

इतने उम्मीदवार हुए पास

इस बार सीए फाऊंडेशन सितंबर 2026 की परीक्षा में कुल 1,04,240 उम्मीदवारों ‌में से 19,736 उम्मीदवार सफल हुए हैं. वहीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 18.93 फीसदी रहा है. इसके अलावा जेंडर के आधार पर देखें तो पुरुष उम्मीदवारों का पास प्रतिशत महिलाओं से ज्यादा रहा. परीक्षा में 53,398 पुरुष उम्मीदवारों में से 10,931 पास हुए. वहीं 50,842 महिला उम्मीदवारों में से 8,805 ने सफलता हासिल की. इसमें पुरुषों का प्रतिशत 20.47 प्रतिशत रहा, जबकि महिलाओं का प्रतिशत 17.32 प्रतिशत रहा. 

ये भी पढ़ें-UPSC Mains Result: IAS-IPS बनने की दौड़ में आगे बढ़े 2526 उम्मीदवार, मेन्स का रिजल्ट जारी

ऐसे चेक करें का फाउंडेशन का रिजल्ट 

  • सीए फाउंडेशन का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं. 
  • इसके बाद का फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट के लिए संबंधित लिंक चुनें. 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें. 
  • इसके बाद रिजल्ट देखने के लिए डिटेल को सबमिट कर दें. 
  • अब आपकी स्क्रीन पर स्कोर कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करके सेव कर लें. 

साल में 3 बार होते हैं एग्जाम 

सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाऊंडेशन एग्जाम अब साल में तीन बार होते हैं. इसमें जनवरी, मई और सितंबर में यह परीक्षा आयोजित कराई जाती है.  क्योंकि एग्जाम कोर्स के हिसाब से तीन अलग-अलग लेवल पर होता है, इसलिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के तौर पर सर्टिफाइड होने के लिए कैंडिडेट को सभी कोर्स लेवल पर पास करने होते हैं. वहीं आपको बता दें कि इस बार सीए फाऊंडेशन सितंबर लेवल का एग्जाम 2,5,7 और 9 सितंबर 2026 को हुए थे.

ये भी पढ़ें-Special TET Answer Key Released: स्पेशल TET की आंसर की जारी, 12 नवंबर तक यहां दर्ज कराएं आपत्ति


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI