हैदराबाद: IBSAT 2019 Exam Result Declared, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी ने आईबीएसएटी 2019 के एग्जाम के रिजल्ट्स रिलीज कर दिये हैं. कैंडिडेट्स संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. वेबसाइट का एड्रेस है – ibsindia.org. वेबसाइट पर जाने के बाद रिलल्ट विंडो में अपना लॉगिन आईडी डालें, उसके बाद ही परिणाम आपके सामने आयेंगे. इसके लिये बहुत जरूरी है कि उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन नंबर, आईडी और पासवर्ड संभालकर रखे. ये सारी डिटेल्स डालने के बाद जब आप एंटर करेंगे तो सामने स्क्रीन पर स्कोरबोर्ड खुलकर आ जाएगा. उम्मीदवार चाहें तो रिजल्ट्स डाउनलोड करके रख लें. यह भविष्य में काम आ सकता है.

आईबीएसएटी, जरूरी जानकारियां –

इस एग्जाम को पास करने के बाद और भी कई महत्त्वपूर्ण चरण हैं, जिन्हें उम्मीदावार को क्लियर करना पड़ता है, तब जाकर सेलेक्शन फाइनल होता है. जिनका भी चयन लिखित परीक्षा में हो गया है उन्हें अब साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन की तैयारी में लग जाना चाहिए. इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि पिछले सालों में जो लोग चयनित हुए हों, उनसे बात करें और उनके अनुभव का लाभ उठाते हुए अपनी तैयारी करें. उनके पास से आपको डूज़ और डोन्ट्स की पूरी लिस्ट मिल जाएगी. तभी आपका किसी अच्छे कॉलेज से एमबीए करने का सपना साकार हो पाएगा.

कहां होता है चयन –

आईसीएफएआई (ICFAI) बिजनेस स्कूल (IBS) के 9 कॉलेज में सेलेक्शन के लिये आईबीएसएटी का रिजल्ट मान्य होता है. देश के कुछ प्रतिष्ठित एमबीए कराने वाले संस्थानों में इनका भी नाम आता है. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में भविष्य बनाने की इच्छा रखने वालों के लिये यह परीक्षा काफी महत्व रखती है. आईबीएसएटी परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट की क्वांटिटेटिव टेक्निक्स, डाटा इंटरप्रिटेशन, डाटा एडिक्वेसी, वोकैबुलरी, एनालिटिकल रीजनिंग और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन की दक्षता चेक की जाती है. कुल मिलाकर एंट्रेंस एग्जाम में इन्हीं सेक्शंस में से क्वैश्चन आते हैं.

वैसे तो देश के बहुत से बिजनेस स्कूल आईबीएसएटी का रिजल्ट मानते हैं. अंतिम रूप से सफल होने वाले कैंडिडेट आईबीएस हैदराबाद, आईबीएस बंगलुरू, आईबीएस देहरादून, आईबीएस अहमदाबाद, आईबीएस गुड़गांव, आईबीएस जयपुर, आईबीएस कोलकाता, आईबीएस मुंबई, आईबीएस पुणे में अपना दाखिला करा सकते हैं. तो अगर आप भी इनमें से किसी संस्थान से एमबीए करना चाहते हैं तो जमकर तैयारी करें क्योंकि परीक्षा का स्तर काफी कठिन होता है.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI