HSSC Instructor Recruitment 2002: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने कोविड -19 संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए भारत सरकार द्वारा 14 अप्रैल 2020 (21 दिन) तक किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर आईटीआई इंस्ट्रक्टर के पदों हेतु होने वाली डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन या डॉक्यूमेंट स्क्रूटिनी की प्रक्रिया को टाल दिया है. हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन पंचकुला, द्वारा 26 मार्च 2020 को जारी किए गए नोटिस के माध्यम से यह जानकारी प्रदान की गयी है.
इस नोटिस में यह कहा गया है कि ‘स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट’ में विज्ञापन संख्या 12/2019 के अंतर्गत निकाले गए आईटीआई इंस्ट्रक्टरों के विभिन्न पदों (केटेगरी संख्या-11, 12, 23, 26, 09, 10, 13, 19, 24, 17, और 21) पर दिनांक 01 अप्रैल 2020 से 15 अप्रैल 2020 तक होने वाली डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन या डाक्यूमेंट्स की स्क्रूटिनी कोरोना वायरस के कारण स्थगित की जाती है. कमीशन द्वारा यह भी कहा गया है कि जल्द ही डॉक्यूमेंट स्क्रूटिनी या डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विज्ञापन संख्या 12/2019 के अंतर्गत जारी पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 28 अगस्त 2019 तथा आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितम्बर 2019 निर्धारित की गयी थी. विज्ञापन संख्या 12/2019 में कुल रिक्तियों की संख्या 3206 थी. इस विज्ञप्ति में जितनी भी केटेगरी सम्मिलित थीं उन सभी की परीक्षा 03 दिसंबर 2019 से लेकर 12 दिसम्बर 2019 तक आयोजित की गयी थीं. परीक्षा के पश्चात आंसर की जारी गयी तत्पश्चात परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुसार उनके डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाना था.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI