GTU Cancels Final Semester Exams 2020: गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए अंततः कल यानी 2 जुलाई से शुरू होने वाले फाइनल ईयर/सेमेस्टर के एग्जाम्स कैंसिल कर दिये हैं. जीटीयू ने यह भी कहा है कि परीक्षा की बदली हुयी तारीखों के विषय में जल्द ही सूचना दी जाएगी. गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने ये परीक्षाएं कोरोना के बढ़ते केसेस की वजह से कैंसिल की हैं. इस दरम्यान बहुत से स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स भी परीक्षा कैंसिल करने की मांग उठा रहे थे, जिस पर गौर फरमाते हुए परीक्षाएं फिलहाल के लिए कैंसिल कर दी गयी हैं.
इसके पहले एग्जाम सेंटर को लेकर थी स्टूडेंट्स को शिकायत –
गुजरात टेक्ननोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और उससे एफिलेटेड कॉलेजेस की परीक्षाएं कल यानी 2 जुलाई से आरंभ होने वाली थी. ऐसे में वहां के बहुत से स्टूडेंट्स ने शिकायत की थी की उन्हें परीक्षा देने के लिए बहुत दूर के सेंटर्स एलॉट किए गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात टेक्ननोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और उससे एफिलेटेड कॉलेजेस ने कोरोना और उसकी वजह से उपजे हालातों को देखते हुए स्टूडेंट्स को कुछ दिनों पहले यह सुविधा दी थी कि वे अपने रेज़िडेंस के पास अपनी सहूलियत का एग्जाम सेंटर चुन सकते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाते हुए स्टूडेंट्स ने नियरेस्ट सेंटर का नाम भर दिया था. लेकिन कुछ दिनों पहले जब स्टूडेंट्स को हॉल टिकट रिसीव हुए तो बहुत से स्टूडेंट्स ने पाया कि नियरेस्ट सेंटर के बजाय उन्हें सबसे दूर के सेंटर एलॉट किए गए हैं. इस बाबत स्टूडेंट्स ने अपनी चिंता व्यक्त की थी लेकिन अब परीक्षा कैंसिल होने से यह समस्या खुद ही दूर हो गयी है.
KBC: 'कंपास' का प्रयोग किस चीज़ को जानने के लिए किया जाता है, क्या इस प्रश्न का उत्तर आप जानते हैं?
IIT Madras ने लांच की दुनिया की पहली ऑनलाइन डिग्री/डिप्लोमा, किसी भी लेवल पर कर सकते हैं एंट्री और एक्जिटEducation Loan Information:
Calculate Education Loan EMI