GSET 2022 Registration: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा 2022 (GSET 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 29 अगस्त से शुरू हो गई है. इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2022 है. गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2022 को किया जाएगा.
बता दें कि GSET 2022 परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर, 2022 को किया जाएगा. यह परीक्षा कुल 3 घंटे की अवधि की होगी. पहला पेपर 1 घंटे के लिए सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. जबकि पेपर 2 ठीक इसके बाद 10.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, पाटन, भावनगर, वल्लभ विद्यानगर, गोधरा, जूनागढ़, वलसाड, भुज में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
महत्वपूर्ण तिथि आवेदन शुरू होने की तिथि: 29 अगस्त 2022आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2022परीक्षा की तिथि: 6 नवंबर 2022
जानें आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 900 रुपये और एससी/एसटी/ट्रांसजेंडर वर्ग को 700 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल को चेक कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यतापरीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से मास्टर या समकक्ष परीक्षा पास की है. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.
जानें कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर जाएं.
- होम पेज पर मेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
- अब आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें.
यह भी पढ़ें:
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI