GSEB SSC Result 2020 To Declare Today: गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड लगभग हर साल एसएससी रिजल्ट 2020 मई के महीने में डिक्लेयर करता है. इस बार भी गुजरात बोर्ड दसवीं का परिणाम आज सुबह आठ बजे घोषित हुए. इस साल गुजरात बोर्ड दसवीं की परीक्षायें 05 मार्च से 17 मार्च के बीच आयोजित हुई थी, जिनका परिणाम आज डिक्लेयर किया जायेगा. कैंडिडेट परिणाम देखने के लिये जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

ऐसे देखें परिणाम –

  • जीएसईबी क्लास 10 का रिजल्ट देखने के लिये सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी gseb.org पर जाएं.
  • वहां होमपेज पर SSC Result नाम का लिंक तलाशें और उस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जायेगा.
  • इसके बाद जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर आदि बताए गए स्थान पर भरें.
  • अपने डिटेल्स को वैरिफाई करें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही जीएसईबी 10वीं का परिणाम आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जायेगा.
  • पीडीएफ फॉरमेट में उपलब्ध रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसे संभालकर रख लें.

जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2020, फैक्ट्स एंड फिगर्स –

एग्जामिनेशन अथॉरिटी का नाम: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

परीक्षा का नाम: जीएसईबी एसएससी बोर्ड परीक्षा 2020

जीएसईबी एसएससी परीक्षा तिथियां: 5 मार्च से 17 मार्च 2020 तक

जीएसईबी एसएससी परिणाम 2020: 9 जून 2020

छात्रों की कुल संख्या: 11 लाख (अनुमानित)

परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या: 1,548

Gujarat Board SSC पिछले सालों के आंकड़ें –

सालकुल पास प्रतिशतकुल पास छात्रकुल पास छात्राएंपरीक्षा में भाग लेने वाले कुल स्टूडेंट्स की संख्या
201667.0663.6272.10791672
201768.2464.7073.33775013
201867.50--11,03,674
201966.9772.6462.838,28,944
 

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI