टेक जाइंट वेबसाइट गूगल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के साथ रिजल्ट के लिए नई पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के बाद CBSE के एग्जाम्स के रिजल्ट सीधे गूगल पर ही देखें जा सकेंगे.

गूगल और CBSE की पार्टनरशिप की शुरुआत ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम Main 2018 से हुई है. CBSE ने अपने स्टूडेंट्स को गूगल के सर्च पेज पर ही एग्जाम के रिजल्ट देख पाने की सुविधा दी है.

जारी किए गए बयान में कहा गया है कि गूगल ने CBSE के साथ पार्टनरशिप में यह सुनिश्चित किया है कि डेटा को सुरक्षित तरीके से देखा जा सके. इसका मकसद सिर्फ गूगल पर ही CBSE के एग्जाम के रिजल्ट देना है. गूगल पर रिजल्ट सिर्फ इस फीचर के लाइव रहने तक मिलेंगे.

इसके अलावा गूगल ने इस पार्टनरशिप में कुछ और खूबियां भी जोड़ी हैं. इससे स्टूडेंट्स को एग्जाम की तारीख, रजिस्ट्रेशन की तारीख, महत्वपूर्ण लिंक और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं गूगल सर्च पर ही मिलने लगेंगी. स्टूडेंट्स गेट, एसएससी, सीजीएल, कैट और अन्य एग्जाम्स के लिए सर्च करते समय ये जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI