गोवा शिपयार्ड यार्ड लिमिटेड में भर्ती निकली है. गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर सुपरवाइजर, वेल्डर, नर्स, शिप राइट फिटर और दूसरी पोस्ट समेत 20 पोस्ट कैटेगरी में 91 नॉन-एग्जीक्यूटिव वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं. यह रिक्रूटमेंट फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी के लिए एडवर्टाइजमेंट नंबर 09/2026 के तहत निकाली गई है. वहीं इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.goashipyard.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

Continues below advertisement

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड भर्ती का ओवरव्यू 

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड जो रक्षा मंत्रालय के तहत, एक शेड्यूल ए मिनी रत्न कैटेगरी-1 सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग है. इसमें अलग-अलग नॉन-एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट पीरियड 3 साल का है और कंपनी की जरूरत के हिसाब से इसे 2 साल और बढ़ाया जा सकता है.

Continues below advertisement

भर्ती के लिए योग्यता 

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड नॉन-एग्जीक्यूटिव रिक्रूटमेंट 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास अपनी चुनी हुई पोस्ट के लिए तय एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और काम का एक्सपीरियंस होना चाहिए. वहीं उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस 30 सितंबर 2026 तक पूरा करना होगा. इस भर्ती में सहायक अधीक्षक (हिंदी अनुवादक) के लिए हिंदी में डिग्री के साथ इंग्लिश और तय ट्रांसलेशन डिप्लोमा या हिंदी ट्रांसलेशन में पीजी क्वालिफिकेशन के साथ डिग्री और 2 साल का ट्रांसलेशन एक्सपीरियंस भी मांगा गया है. वहीं तकनीकी सहायक मैकेनिकल के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा और इसी लाइन में 2 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है. इसी तरह हर वैकेंसी के लिए अलग एक्सपीरियंस मांगा गया है. 

कितनी है आयु सीमा?

ज्यादातर गोवा शिपयार्ड लिमिटेड नॉन-एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए ऊपरी उम्र सीमा 33 साल है. असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (हिंदी ट्रांसलेशन) की वैकेंसी ओबीसी-एनसीएल कैंडिडेट के लिए रिजर्व है, जिसकी ऊपरी सीमा 36 साल बताई गई है. जबकि स्टीवर्ड कम कुक के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट के लिए ज्यादा से ज्यादा उम्र 41 साल है. उम्र की गिनती 30 सितंबर 2026 के हिसाब से की जाएगी. इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. विज्ञापन में छूट के बाद कुल ज्यादा से ज्यादा उम्र शामिल उम्र 56 साल तक का भी नियम है. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन फीस दी जाएगी, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक आश्रितों और दूसरे उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चुने गए कैंडिडेट्स को पोस्ट और सर्विस के साल के हिसाब से हर महीने सैलरी दी जाएगी पहले साल की सैलरी 27,200 से 41,400 हर महीने तक होगी दूसरे और तीसरे साल के लिए भी अलग-अलग तरह सैलरी तय की गई है वही यह सैलरी पदों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा कैंटीन सुविधा और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलेगी वहीं प्रोविडेंट फंड ऐसी और इनकम टैक्स डेंसिटी कानूनी कटौती के साथ कटौती का नियम भी इसमें लागू होगा.

ये भी पढ़ें-13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

क्या है चयन प्रक्रिया?

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड नॉन-एग्जीक्यूटिव रिक्रूटमेंट 2026 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में एक रिटन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्किल-ट्रेड टेस्ट शामिल है. रिटन एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट या पेन और पेपर बेस्ड टेस्ट के जरिए हो सकता है. लिखित परीक्षा में आमतौर पर 25% जनरल एप्टीट्यूड सवाल होंगे और 75% संबंधित विषय या ट्रेड से जुड़े सवाल होंगे. पोस्ट कैटेगरी के हिसाब से सिलेक्शन वेटेज अलग-अलग होता है. 

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.goashipyard.in पर जाएं. 
  • इसके बाद नोटिस बोर्ड खोलें और करियर सेक्शन में जाएं. 
  • अब जीएसएल करियर सेक्शन चुनें और ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद वह नॉन एग्जीक्यूटिव पोस्ट चुने जिसके लिए आप तय एलिजिबिलिटी की जरूरतें पूरी करते हो. 
  • वहीं अब पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और पूरा अपॉइंटमेंट एक्सपीरियंस भरें. 
  • इसके बाद भर्ती में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट सही फॉर्मेट में अपलोड करें. 
  • अब भर्ती के लिए लागू होने वाली फीस का पेमेंट करें. 
  •  इसके बाद जानकारी को एक बार फिर चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI