​भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (​IIT), खड़गपुर, आज गेट 2022 उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी करेगा. जो उम्मीदवार गेट 2022 परीक्षा ​(GATE 2022 Exam) ​के लिए उपस्थित हुए थे, वे गेट की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) iitkgp.ac.in पर उत्तर कुंजी ​(Answer Key) ​देख सकेंगे. इससे पहले आईआईटी खड़गपुर ​(IIT Kharagpur) ​ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering) की रिस्पॉन्स शीट (Response Sheet) जारी की थीं. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट​ (Official Website)​ पर Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) की आंसर की जारी होने के बाद. सभी संबंधित उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल ​(Login Credentials) ​का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) gate.iitkgp.ac.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड (Download) कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार उत्तर कुंजी ​(Answer Key) ​पर मंगलवार 22 फरवरी से शुक्रवार 25 फरवरी तक आपत्ति उठा सकते हैं. जबकि GATE 2022 परिणाम गुरुवार 17 मार्च, 2022 को ऑनलाइन ​(Online) ​घोषित किया जाएगा. उम्मीदवार सोमवार, 21 मार्च, 2022 से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड (​Scorecard ​Download) कर सकेंगे. ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering) 2022 5 फरवरी, 6 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी, 2022 को सुबह और दोपहर के सत्र में आयोजित किया गया था. गेट उत्तर कुंजी 2022 ​ऐसे देखें 

  • आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, लॉगिन टैब पर क्लिक करें.
  • नामांकन संख्या / ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें.
  • 'सब्मिट' पर क्लिक करें.
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
  • जांच करें और यदि कोई हो तो आपत्ति उठाएं.
  • उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा.

​यहां निकली है इन वरिष्ठ पदों पर भर्ती, तीन लाख से भी ज्यादा मिलेगी सैलरी, जानें पात्रता

​आज जारी होगी दिल्ली में नर्सरी में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI