दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) उम्मीदवारों को 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेजों में एडमिशन के लिए कॉलेज की वेबसाइटों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति देगी. DU फर्स्ट कट-ऑफ लिस्ट 2021 को पूरा करने वाले उम्मीदवार एकेडमिक ईयर 2021-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एलिजिबल है. उम्मीदवार स्पेसिफिक कॉलेजों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं.

1 अक्टूबर को जारी की गई है डीयू पहली कट-ऑफ लिस्ट

गौरतलब है कि एकेडमिक ईयर 2021-2022 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज (मेरिट के आधार पर) में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट 1 अक्टूबर  2021 को जारी की गई है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पहली एडमिशन कट-ऑफ लिस्ट में नोटिफाईड रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने वाले एलिजिबल कैंडिडेट्स को आगे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन मोड के जरिए अपनी एडमिशन फॉर्मेलिटी को पूरा करने की सलाह दी जाती है.”

दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड हर कॉलेज ने छात्रों को यूनिवर्सिटी में एडमिशन देने के लिए गाइडलाइन्स का एक सेट जारी किया है. कई कॉलेजों ने विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों और महिला छात्रों को एक्स्ट्रा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और छूट प्रदान की है.

डीयू एडमिशन 2021 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  1. कक्षा 10 की मार्कशीट
  2. कक्षा 10 बोर्ड एग्जाम सर्टिफिकेट
  3. कक्षा 12 की मार्कशीट
  4. कक्षा 12 प्रोविजनल सर्टिफिकेट / ओरिजनल सर्टिफिकेट
  5. कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  6. कैटेगरी (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / सीडब्ल्यू / केएम) सर्टिफिकेट
  7. ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) सर्टिफिकेट
  8. ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  9. माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  10. दो पासपोर्ट साइज सेल्फ अटेस्टेड फोटो

डीयू एडमिशन प्रोसेस 2021

आवश्यक डीयू कट-ऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डीयू एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

  • डीयू से एफिलिएटेड कॉलेज और कोर्स-वाइज डीयू की पहली कट-ऑफ 2021 चेक करें.
  • डीयू कॉलेज और कोर्स का चयन करें.
  • कॉलेज की वेबसाइटों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें.
  • जरूरी डिटेल्स भरें.
  • अब सबमिट करें

ये भी पढ़ें

IGNOU July Admission 2021: ऑनलाइन और ODL प्रोग्राम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 अक्टूबर है लास्ट डेट

JEE Advanced 2021: कल है JEE एडवांस 2021 परीक्षा , यहां जानें एग्जाम डे गाइडलाइन्स और अन्य जरूरी डिटेल्स

 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI