नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपनी सातवीं कट-ऑफ सूची जारी की, जिसमें अभी भी कई प्रमुख कॉलेजों में बी कॉम (ऑनर्स) और बी कॉम समेत कई पाठ्यक्रमों में छात्रों के लिए प्रवेश के दरवाजे खुले हैं. हंसराज कॉलेज 97.25 प्रतिशत की कट-ऑफ पर बी कॉम (ऑनर्स) की पेशकश कर रहा है, जबकि यह पाठ्यक्रम हिंदू कॉलेज में 97.50 प्रतिशत और गार्गी कॉलेज में 95.25 प्रतिशत की कट-ऑफ पर उपलब्ध है.

गार्गी कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान और बी कॉम जैसे पाठ्यक्रमों में भी सीटें खाली हैं. आईपी कॉलेज फॉर वूमेन में 94.75 प्रतिशत की कट-ऑफ पर बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में सीटें उपलब्ध हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) ने सोमवार को अपनी पांचवीं कट-ऑफ सूची जारी की.

दाखिले के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

-जन्म प्रमाण की तिथि - कक्षा 10 की मार्कशीट - कक्षा 12 की मार्कशीट / पास प्रमाण पत्र - आरक्षण प्रमाण पत्र -आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें -तीन पासपोर्ट आकार के चित्र -एड्रेस प्रूफ


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI