नई दिल्लीः DMRC Answer Key Available On Official Website: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 17 फरवरी से 26 फरवरी 2020 के मध्य 1493 विभिन्न पदों के लिये परीक्षा ली थी. इन वैकेंसीज़ के अंतर्गत जेई, सीआरए, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, स्टेनोग्राफर आदि पद शामिल हैं. इन पदों के लिये हुई परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गयी है. आंसर की की पीडीएफ फाइन डाउनलोड करके आप उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. इसके साथ ही जिन लोगों को किसी भी आंसर पर ऑब्जेक्शन करना हो वे भी 04 मार्च तक ऐसा कर सकते हैं. इस कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के गलत उत्तरों पर आपत्ति इसके बाद नहीं की जा सकती.
ऐसे करें आंसर की डाउनलोड –
डीएमआरसी की आंसर की डाउनलोड करने के लिये सबसे पहले दिल्ली मेट्रो रेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें. दिल्ली मेट्रो रेल की आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.delhimetrorail.com. वहां “Applicant Login” against DMRC/HR/Rectt./I/2019नाम का लिंक दिया होगा, उस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही वह आपसे सभी जरूरी जानकारियां मांगेगा. अपने सभी डिटेल्स सही सही और सावधानी से भर दें. इतना करते ही डीएमआरसी आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिख जायेगी. वहां से इसे डाउनलोड कर लें, चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
कैसे करें ऑब्जेक्शन –
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की इस परीक्षा के उत्तरों पर ऑब्जेक्शन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिये आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक दिया हुआ है. वहां जायें और बताये गये प्रारूप में आपत्ति कर दें. याद रहे की आपत्ति केवल ऑनलाइन की जा सकती है. किसी भी प्रकार का ऑफलाइन ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किया जायेगा और न ही अंतिम तिथि निकलने के बाद कोई ऑब्जेक्शन स्वीकार होगा. इन दोनों बिंदुओं का खास ख्याल रखें. परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एप्लीकेंट पेज पर लॉग इन करके और उठाई गई आपत्ति के सपोर्ट में प्रूफ देकर ही आपत्तियां उठा सकते हैं.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI