Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMIDOFW Admit Card: दिल्ली फारेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एबीपी न्यूज़ | 12 Mar 2020 12:23 PM (IST)
दिल्ली वन विभाग ने फारेस्ट गार्ड, फारेस्ट रेंजर, वाइल्डलाइफ गार्ड/ गेम वाचर सीबीटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह परीक्षा अब 15 & 16 मार्च 2020 को आयोजित की जायेगी.

प्रतीकात्मक फोटो
Dept of Forest & Wildlife Delhi Admit Card 2020: वन और वन्यजीव विभाग, दिल्ली ने वन रेंजर, वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक/ गेम वाचर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था वे अब अपने एडमिट कार्ड वन और वन्यजीव विभाग, दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट से या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. वनऔरवन्यजीवविभागदिल्लीवनरेंजर, वनऔरवन्यजीवरक्षकसीबीटीएडमिटकार्ड 2020 काडाउनलोडकरनेकालिंक वन और वन्यजीव विभाग दिल्ली फारेस्ट गार्ड, फारेस्ट रेंजर, वाइल्डलाइफ गार्ड/ गेम वाचर के पदों के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 15 & 16 मार्च 2020 को देश के विभिन्न शहरों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर करेगा. चयनप्रक्रिया: इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के माध्यम से होगा. फारेस्ट रेंजर , फारेस्ट गार्ड, वाइल्डलाइफ गार्ड/ गेम वाचर के चयन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 200 प्रश्न होंगें. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है. इन प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जायेगा. विदित हो कि वन और वन्यजीव विभाग, दिल्ली ने फारेस्ट रेंजर, फारेस्ट गार्ड, वाइल्डलाइफ गार्ड / गेम वाचर के पदों पर भर्ती के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था. ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रारंभिक तिथि 14 जनवरी 2020 थी, जबकि अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2020 थी. नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन टेस्ट 12/ 13 मार्च 2020 को होना था. परन्तु ऑफिशियल कारणों से परीक्षा की तिथि परिवर्तित करके 15 & 16 मार्च 2020 कर दी गई. यह भी पढ़े: UPPSC BEO Admit Card 2020 : परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोडKARTET 2020: कर्नाटक टीईटी की परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव, जानें अब कब होगी परीक्षा