Delhi Fire Service Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले राजधानी दिल्ली के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. दिल्ली सरकार ने दिल्ली फायर सर्विसेज में 2,345 और पोस्ट को मंजूरी दे दी है, जिससे इसकी मंजूर वर्कफोर्स की संख्या 3,096 से बढ़कर 5,441 हो गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले को मंजूरी दी है और कहां है कि इसका मकसद राजधानी के बढ़ते शहरी इलाके, बढ़ती ऊंची इमारतों की संख्या और बढ़ती फायर सेफ्टी समस्याओं के बीच डिपार्टमेंट की फायर फाइटिंग और रेस्क्यू क्षमताओं को मजबूत करना है. 

Continues below advertisement

इन पदों पर बढ़ेंगे नौकरी के मौके 

सीएम रेखा गुप्ता इस घोषणा के बाद ही फायर सर्विस डिपार्टमेंट में नौकरी के मौके बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है. दरअसल अलग-अलग रैंक के लिए अब एक्स्ट्रा पोस्ट बनाई जाएंगी, जिसमें डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर, डिविजनल ऑफिसर, असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर, स्टेशन ऑफिसर, सब-ऑफिसर, लीडिंग फायरमैन और फायर ऑपरेटर शामिल है. चपरासी और माली की पोस्ट भी इसमें बढ़ाई जाएंगी. इन पदों को लेकर अधिकारियों का कहना है कि इस रीस्ट्रक्चरिंग से सुपरवाइजरी और ऑपरेशनल, दोनों लेवल पर डिपार्टमेंट को मजबूती मिलेगी. इसका कमांड स्ट्रक्चर बेहतर होगा और फायर फाइटिंग और इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लोगों की बेहतर अवेलेबिलिटी पक्की होगी. 

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें-Cost Of Studying Abroad: किन देशों में सबसे महंगी है शिक्षा? BA के लिए भी लाखों होते हैं खर्च

84 साल बाद बढ़ रहे पद 

राजधानी दिल्ली के फायर सर्विस डिपार्टमेंट में यह बदलाव लगभग 84 साल बाद होने जा रहा है. क्योंकि 1942 में विभाग की स्थापना के बाद से पिछले 84 सालों में पहली बार डिपार्टमेंट में इतने बड़े स्तर पर पदों को बढ़ाया जा रहा है. 1942 में विभाग के पास केवल 4 फायर स्टेशन, 14 गाड़ियां और 186 कर्मचारी थे. वहीं समय के साथ राजधानी में सामने आई दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों के चलते अब इन पदों में बढ़ोतरी किए जा रही है. 

कब तक आएगी वैकेंसी?

फिलहाल दिल्ली सरकार की तरफ से फायर सर्विस डिपार्टमेंट में नए पदों को बढ़ाने की घोषणा की गई है, लेकिन अभी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन, आवेदन की तारीख और दूसरी जरूरी जानकारी दिल्ली सरकार की तरफ से जारी नहीं की गई है. हालांकि यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि जब नए पदों में बढ़ोतरी हो गई है, तो दिल्ली सरकार की तरफ से इन पदों को लेकर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वह दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले अपडेट्स पर नजर बनाए रखें. क्योंकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन पदों के लिए कितनी वैकेंसी दिल्ली सरकार निकालने वाली है.

ये भी पढ़ें-UP में PET परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 24 लाख युवाओं ने दी परीक्षा; दिखा योगी मॉडल


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI