नई दिल्ली: बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है. जो लिखते हैं उसे याद नहीं कर पाते हैं. इस समस्या से देश हर अभिभावक जुझ रहा है. लेकिन इस समस्या से निजात पाई जा सकती है. लाड़ले की मेमोरी बढ़ाई जा सकती है. बस छोटा सा एक योगासन इस समस्या से मुकित दिला सकता है. इस आसन को मुर्गा आसन कहते हैं.

समस्याएं हैं तो उनके निदान भी हैं. लेकिन कभी कभी समस्याओं में इतना डूब जाते हैं कि समाधान की तरफ ध्यान ही नहीं जा पाता है और समस्याएं बढ़ती जाती हैं. एक समय ऐसा आता है जब समस्या चुनौती बन जाती है. फिर शुरू होती हैं परेशानियां. इन परेशानियों के चलते ही पति और पत्नी में कलह के बीज अंकुरित होने लगते हैं. एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है. एक समय ऐसा भी आता है जब सब रास्ते बंद नजर आने लगते हैं. लेकिन इन स्थितियों तक पहुंचने से पहले ही अगर उपाय कर लिए जाएं तो काफी हद तक परेशानियों से बचा जा सकता है.

हर माता पिता की ख्वाहिश होती है कि उनका बेटा पढ़ने में होशियार हो और उनके सपनों को साकार करे. लेकिन उनकी टेंशन तब बढ़ जाती है जब बच्चे को लेसन याद करने में दिक्कतें आती हैं. पढ़ने के कुछ देर बाद ही बच्चा भूल जाता है. स्कूल में दिया गया होमवर्क भी याद नहीं होता है. लिखा पढ़ा याद न होने से बच्चा अपने साथियों के बीच मजाक का पात्र भी बनता है, टीचर की डांट भी खानी पड़ती है. क्लास में बच्चे की छवि पर भी नकारात्मक असर दिखने लगता है. बच्चे में भी कभी हीनभावना आने लगती है जिससे उसका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है. यह बच्चे के लिए एक खतरानाक स्थिति होती है.

इस समस्या को दूर मुर्गा आसन से किया जा सकता है. योग में मुर्गा आसन को यादाश्त बढ़ाने वाला माना गया है. पुराने समय के शिक्षक इस बात को जानते थे, इसीलिए लेसन जब याद नहीं होता तो वे सजा के तौर पर इस आसान को बच्चों से कराते थे. दअसल मुर्गा असान सजा नहीं है यह एक आसान है जिसे भारतीय विद्धानों ने सैकड़ों साल पहले ही जान लिया था. इस आसान को करने से मेमोरी बढ़ती है. सिर दर्द यहां तक की माइग्रेन की दिक्कत भी दूर होती है. मांस पेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है. इसके अलावा पौष्टिक भोजन,खूब सारा पानी पीने और समय पर सोने और जागने से भी यादाश्त बढ़ती है.

यह भी पढ़ें-

बहुत जल्द घोषित हो सकती है RRB NTPC CBT-1 परीक्षा की तिथि, ऑनलाइन देख पायेंगे परीक्षा का एडमिट कार्ड

सैनिक स्कूल भुवनेश्वर में सामान्य कर्मचारी के पदों पर भर्ती


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI