इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(IIT) रुड़की, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को करेगा. इस साल GATE 2025 के कट-ऑफ नंबर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. जो स्टूडेंट पेपर की तैयारी कर रहे हैं, वे पिछले साल के कट-ऑफ नंबर को देखकर इस बार के ट्रेंड्स का अनुमान लगा सकते हैं.

GATE 2025 इक्स्पेक्टेड कट-ऑफ

GATE 2024 में कुल 8,26,239 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 6,53,292 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. इस पेपर के लिए विभिन्न विषयों के लिए कट-ऑफ नंबर कुछ इस प्रकार थे: 

यहां GATE 2024 के विभिन्न सब्जेक्ट के लिए पिछले साल लो है कट-ऑफ लिस्ट (GEN) दिए गए हैं:

पेपर कोडविषयकट-ऑफ (GEN)
AEएयरोस्पेस इंजीनियरिंग33.3
AGकृषि इंजीनियरिंग25
ARआर्किटेक्चर और प्लानिंग41.5
BMबायोमेडिकल इंजीनियरिंग25
BTबायोटेक्नोलॉजी38.9
CEसिविल इंजीनियरिंग28.3
CHरासायन इंजीनियरिंग25
CSकंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी27.6
CYरसायन विज्ञान25.2
DAडेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस37.1
ECइलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग25
EEविद्युत इंजीनियरिंग25.7
ESपर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग37.9
EYइकोलॉजी और इवोल्यूशन35.5
GEजियोमैटिक्स इंजीनियरिंग41.1
GG1भूविज्ञान और भूभौतिकी (भूविज्ञान)42
GG2भूविज्ञान और भूभौतिकी (भूभौतिकी)49
INइंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग32.7
MAगणित25
MEयांत्रिक इंजीनियरिंग28.6
MNखान इंजीनियरिंग25
MTधातु विज्ञान इंजीनियरिंग41
NMनौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग25.1
PEपेट्रोलियम इंजीनियरिंग42.6
PHभौतिकी32
PIउत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग30.5
STसांख्यिकी26.6
TFवस्त्र इंजीनियरिंग और फाइबर विज्ञान28
XEइंजीनियरिंग विज्ञान36.2
XH-C1मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र)37
XH-C2मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी)48
XH-C3मानविकी और सामाजिक विज्ञान (भाषाविज्ञान)49.7
XH-C4मानविकी और सामाजिक विज्ञान (दर्शनशास्त्र)39.3
XH-C5मानविकी और सामाजिक विज्ञान (मनोविज्ञान)52.7
XH-C6मानविकी और सामाजिक विज्ञान (सामाजिक विज्ञान)36
XLजीवन विज्ञान29.3

यह कट-ऑफ लिस्ट GATE 2024 के लिए हैं, जो GATE 2025 के लिए कुछ हद तक समान हो सकते हैं. 

GATE 2025 परीक्षा

GATE 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी, जो 3 घंटे की होगी. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडिडेट्स 30 विषयों में से कोई भी एक या दो विषयों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. दो विषयों को उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कॉम्बिनेशन में से चुनना होगा.

GATE परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो टेक्नोलॉजी, साइंस, ह्यूमैनिटीज इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर की फील्ड में मास्टर और डॉक्टोरल प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है, साथ ही कुछ पब्लिक सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन में नौकरी के लिए भी यह पेपर लिया जाता है. इस पेपर का आयोजन IISc बेंगलुरू और सात IITs (IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT कानपुर, IIT खरगपुर, IIT मद्रास, IIT रुड़की) द्वारा नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन किया जाता है.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI