CGBSE Results To Be Declared In A Day Or Two: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के क्लास दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. संभावित है कि अगले एक-दो दिन में रिजल्ट डिक्लेयर होने की तारीख घोषित हो जाए. एक बार डिक्लेयर हो जाने के बाद परिणाम सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखे जा सकते हैं. ऐसा करने के लिये छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.cgbse.nic.in. बोर्ड ने अभी रिजल्ट घोषित करने की तारीख के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है पर उम्मीद है कि एक-दो दिन में इस संबंध में पुख्ता जानकारी उपलब्ध होगी.

इस साल करीब सात लाख स्टूडेंट्स को छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट्स 2020 का इंतजार है. इसमें से करीब 3.84 स्टूडेंट्स क्लास 10 के हैं और 2.66 लाख क्लास 12 के स्टूडेंट्स हैं.

पिछले सालों का रिजल्ट डिक्लेयर होने का पैटर्न –

लगभग हर साल सीजीबीएसई का रिजल्ट मई के महीने में घोषित हो जाता था लेकिन इस साल कोरोना और लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट डिक्लेयर होने में देरी हो रही है. आइये नज़र डालते हैं पिछले सालों के रिजल्ट डिक्लेयर होने के पैटर्न पर.

साल 10वीं का रिजल्ट घोषित होने की तारीख12वीं का रिजल्ट घोषित होने की तारीख
201910 मई 201910 मई 2019
201810 मई 201809 मई 2018
201720 अप्रैल 201726 अप्रैल 2017
201628 अप्रैल 201621 अप्रैल 2016

इसके बाद आइये देखते हैं कि पिछले सालों का छत्तीसगढ़ बोर्ड का पास प्रतिशत कैसा रहा.

साल 10वीं का पास प्रतिशत12वीं का पास प्रतिशत
201868.04 %77 %
201761.04 %76.36 %
201655.23%73.43 %

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI