नई दिल्ली: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम-2018 की तारीखों का एलान कर दिया है. डेटशीट के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं  5 मार्च को शुरू हो रही हैं. सीबीएसई ने बुधवार की शाम ये एलान किया. कब शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं? दसवीं की परीक्षा  5 मार्च से शुरू हो कर 4 अप्रैल को खत्म होगी, वहीं 12वीं की परीक्षा भी 5 मार्च से शुरू होगी, लेकिन ये 12 अप्रैल को खत्म होगी. जानें क्या है एग्जाम की टाइमिंग? परीक्षा  की शुरुआत 10 बजे सुबह से शुरू होगी. छात्रों को कॉपी लिखने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा लेकिन छात्रों के लिए बता दें कि सीबीएसई के नियम के अनुसार प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का वक्त अलग से दिया जाता है. यहां देखें पूरी डिटेल डेटशीट सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर मौजूद है , जहां आप परीक्षा से जुड़े सभी नियम और निर्देशों को देख सकते हैं. कुल 28 लाख छात्र एग्जाम में लेंगे हिस्सा माना जा रहा है कि लगभग 18 साख स्टूडेंट इस साल दसवीं की परीक्षा में भाग लेंगे. वहीं बताया जा रहा है कि लगभग 10 लाख ऐसे छात्र हैं जो 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे. यहां देखें 10वीं की डेटशीट
यहां देखें 12वीं की डेटशीट

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI