नई दिल्ली: यूजीसी नेट 2018 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 मार्च से शुरू हो चुका है. सीबीएसई ने यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 23 फरवरी को जारी किया था. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की ओर से आयोजित की जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए कैंडिडेट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट  cbsenet.nic.in  पर जा कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल, 8 जुलाई को होगा परीक्षा का आयोजन

यूजीसी नेट 2018 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2018 है. यूजीसी नेट की परिक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की एलिजिबिलिटी के लिए किया जाता है. बता दें कि इस साल यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई को होगा. ये परीक्षा देशभर के 91 शहरों आयोजित की जाएगी.

कैसे करें UGC NET 2018 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाए.

वहां मौजूद अप्लाई फॉर यूजीसी नेट 2018 के विकल्प पर क्लिक करें.

क्लिक करते ही एपलिकेशन फॉर्म दिखेगा, फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही से भर दें.

फॉर्म भरने के बाद आप Submit के बटन पर क्लिक करें.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगा.

आपका फॉर्म हो सकता है कैंसिल

कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर दी गई सभी जानकारी सही से पढ़लें. फीस जमा करने के मोड पर खास ध्यान दें, गलत मोड से फीस अदा  करने पर आपका फॉर्म कैंसिल हो सकता है.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI