नई दिल्ली: जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आयोजित कराई जाने वाली परीक्षा CBSE UGC NET जनवरी 2017 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. ये नतीजे 29 मई को घोषित किए गए हैं. इस बार NET की परीक्षा जनवरी में आयोजित की गई थी. ये परीक्षा हर साल दिसंबर में आयोजित की जाती रही है. NET परीक्षा की आंसर की 2 मई को जारी कर दी गई थी जिससे कि स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का अंदाजा लगा सकें. 22 जनवरी 2017 को आयोजित कराई गई NET की परीक्षा के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सीबीएसई NET की परीक्षा को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकता है. सीबीएसई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने साल में दो बार NET परीक्षा आयोजित कराने को लेकर कहा था कि वह साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित कराने में असमर्थ है.
CBSE UGC NET जुलाई 2017 की परीक्षा को लेकर सस्पेंस बरकरार सीबीएसई ने अभी तक जुलाई में होने वाली परीक्षा को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. हर साल जुलाई में होने वाली परीक्षा को लेकर सीबीएसई अप्रैल में ही नोटिफिकेशन जारी कर देता है. नोटिफिकेशन में देरी को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस बार दिसंबर में होने वाली CBSE UGC NET की परीक्षा जनवरी में आयोजित कराई गई थी जिसके कारण जुलाई सत्र में होने वाली परीक्षा में देरी हो रही है. आपको बता दें कि परीक्षा को लेकर अभी तक सीबीएसई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
अब देखना ये है कि सीबीएसई जुलाई में होने वाली CBSE UGC NET की परीक्षा को लेकर कब तक नोटिफिकेशन जारी करता है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI