CBSE 10th & 12th Exam New Marking Pattern2021: इस साल सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स को परीक्षा पास करना आसन हो गया है. कोरोन वायरस कोविड -19 के चलते एक तरफ सेलेबस को कम कर दिया गया है और दूसरी तरफ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के मार्क्स का पैटर्न भी बदल दिया गया. अर्थात सिलेबस कम पढ़ना पड़ेगा और अगर सौ फीसदी प्रश्नों के सही जवाब दे दिये तो अंक पूरे मिलेंगें.

सीबीएसई के मुताबिक़ इस बार 70 अंक वाले विषय में पास होने के लिए केवल 23 मार्क्स और 80 अंक वाले विषय में 26 अंक लाने होंगें. वहीँ प्रायोगिक परीक्षा में 30 अंक में 9 अंक लाने होंगें जबकि 70 अंक वाले प्रायोगिक परीक्षा में पास होने के लिए केवल 23 अंक लाने होंगें. सीबीएसई ने अधिकतर विषयों के 4 से 5 चैप्टर कम कर दिये है. विषय से जो चैप्टर कम कर दिये गए हैं. इससे बोर्ड परीक्षा में प्रश्न नही पूछे जायेंगे.

आतंरिकमूल्यांकनकामिलेगाफायदा

इस बार ऑनलाइन पढाई पर आंतरिक मूल्यांकन किया जायेगा. प्रायोगिक विषयों को छोड़कर 10वीं और 12वीं में 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा.  आतंरिक मूल्यांकन में पास होने के लिए 6 अंक लाना जरुरी होगा.  सीबीएसई ने बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को 12वीं के अंक पैटर्न की सूची उपलब्ध कर दी है.

सीबीएसई ने स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए सैम्पल पेपर जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स उसे देखकर अच्छी तरह से समझ सकते हैं.

रहेगाअंकोंकापैटर्न

(सैंद्धांतिक)

कुलअंक                    पासिंगमार्क्स

80 अंकों वाले विषय -        26

70 अंकों वाले विषय -        23

30 अंकों वाले विषय -        09

60 अंकों वाले विषय -        19

प्रायोगिकपरीक्षा

कुलअंक               पासिंगमार्क्स         

30 अंकों के लिए -        09

70 अंकों के लिए -        23

40 अंकों के लिए -        13

नोट :  इंटरनल असेसमेंट में 20 में से चार अंक पास के लिए लाना जरूरी है.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI