CTET July 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटीईटी जुलाई 2020 का शेड्यूल एक बार फिर बदल दिया है. नए शेड्यूल के अनुसार जुलाई में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (Central Teachers Eligibility Test - CTET 2020 July) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2020 से बढ़ाकर 17 मार्च 2020 कर दी गई है. अभ्यर्थी अब अपने ऑनलाइन आवेदन 17 मार्च 2020 को 3.30 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए सीबीएसई ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर सीटेट जुलाई 2020 से संबंधित नए शेड्यूल की जानकारी दी इसमें कहा गया है कि 3 मार्च 2020 को एक बार शेड्यूल बदला गया था, अब इसमें फिर से बदलाव किया जा रहा है. इसके साथ ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन ने पूरा कार्यक्रम भी बताया. यह बदलाव उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से लाभदायी होगा जिन्होंने किसी कारण वश अपने आवेदन  अभी तक नहीं भेज पाए थे या आवेदन में किसी त्रुटि को संशोधित नहीं कर पाए थे. नोटिस के अनुसार आवेदन शुल्क के लिए फाइनल वेरिफिकेशन अब 18 मार्च 2020 दोपहर 3.30 बजे तक किया जा सकता है. यदि आवेदन शुल्क जमा करने के बाद भी कन्फर्मेशन पेज जेनरेट नहीं हो पाया है, तो अभ्यर्थी 19 मार्च से 26 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सीटेट डिप्टी सेक्रेटरी से शुल्क भुगतान के प्रमाण के साथ मिल सकते हैं, या बात कर सकते हैं. पहले ऑनलाइन आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 24 मार्च 2020 थी. परन्तु नए शेड्यूल के अनुसार अब अभ्यर्थी 19 मार्च से 26 मार्च 2020 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. सीटेट जुलाई 2020 की परीक्षा तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. अर्थात सीटेट परीक्षा अपने पूर्वं निर्धारित तिथि 5 जुलाई 2020 को आयोजित की जाएगी. विदित हो कि सीटेट जुलाई 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 जनवरी 2020 से की गई थी. महत्वपूर्णतिथियाँ: दूसरीबारबदलावकेबाद
  1. सीबीएसईसीटेटजुलाई 2020 केलिएऑनलाइनआवेदनशुरूकरनेकीतारीख – 24 जनवरी 2020
  2. सीबीएसईसीटेटजुलाई 2020 ऑनलाइनआवेदनकरनेकीअंतिमतारीख – 17 मार्च 2020 को दोपहर बाद30 बजे (पहले 24 फरवरी 2020, बाद में 9 मार्च 2020)
  3. केंद्रीयशिक्षकपात्रतापरीक्षा 2020 केलिएआवेदनशुल्ककाभुगतानकरनेकीअंतिमतारीख – 18 मार्च 2020 (पहले 27 फरवरी 2020) को30 बजे शाम
  4. सीबीएसईसीटेटजुलाई 2020 कीपरीक्षातिथि - 5 जुलाई 2020
  5. सीबीएसईसीटेटजुलाई 2020 काविस्तृतसूचनाबुलेटिनजारीहोनेकीतिथि -24 जनवरी 2020
ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरें ऑनलाइनआवेदनकेलिएक्लिककरेंऑफिशियलनोटिफिकेशनकेलिएक्लिककरें

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI