CBSE Board Class 10 English Exam Preparation Tips: क्लास दस के इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर पेपर में अब बहुत कम समय बचा है. इस समय में न तो कुछ बड़ा किया जा सकता है न ही नया. इस बचे समय का बेस्ट यूटिलाइजेशन प्रैक्टिस करने में किया जा सकता है. चूंकि इस पेपर में राइटिंग स्किल्स का बहुत महत्व होता है, इसलिये स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बचे समय में खूब लेटर, ऐस्से, नोटिस आदि लिखें. जहां तक बात लिटरेचर की है तो कविताओं का फिगर ऑफ स्पीच, राइटर्स के नाम की स्पेलिंग के साथ याद करना न भूलें.

प्रश्न पत्र प्रारूप –

तैयारी के विषय में बात करने से पहले प्रश्न पत्र के प्रारूप के विषय में जान लेते हैं. इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर के पेपर में तीन सेक्शन होंगे. सेक्शन ए रीडिंग, सेक्शन बी राइटिंग एंड ग्रामर, सेक्शन सी लिटरेचर. सेक्शन ए 20 अंकों का होगा. सेक्शन बी और सी 30-30 अंकों के होंगे. कुल पेपर 80 मार्क्स का होगा. तीनों सेक्शंस में से कुल 11 प्रश्न आयेंगे जो सभी कंपलसरी होते हैं.

ऐसे करें तैयारी –

रीडिंग सेक्शन -  इस विभाग की तैयारी को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि केवल एक ही तरीका है इसमें अच्छा स्कोर करने का, कि रोज कम से कम दो पैसेज पढ़ें जायें औऱ उनसे संबंधित उत्तरों को समय-सीमा के अंदर लिखने का अभ्यास किया जाये. पेपर के आरंभ में जो 15 मिनट एक्स्ट्रा मिलते हैं, उनका अधिकतम प्रयोग पैसेज पढ़ने में करें.

राइटिंग एंड ग्रामर –

राइटिंग एंड ग्रामर सेक्शन को सॉल्व करने के लिये सबसे जरूरी है सीबीएसई के सैम्पल पेपर हल करना. इनमें भी ऐस्से, लेटर्स, नोटिसेस, पोस्टर मेकिंग आदि का खूब अभ्यास करें. ग्रामर का सही प्रयोग सबसे जरूरी होता है. पैरा लिखने के बाद खुद पढ़ें. गलती होने पर वह पढ़ने पर खुद ही अटपटा लगता है. पंक्चुएशन का खास ध्यान रखें क्योंकि पंक्चुएशन गलत होने से सेंटेंस का अर्थ ही बदल जाता है. ऐस्से लिखते समय अधिक से अधिक प्रोवर्ब प्रयोग करें. इससे अच्छे अंक मिलते हैं. ऐसा तभी कर पायेंगे, जब खूब अभ्यास करेंगे. प्रोवर्ब लिखकर अंडरलाइन जरूर करें. इस सेक्शन में वर्ड लिमिट का भी खास ख्याल रखें.

लिटरेचर –

इस विषय के बारे में बात करते हुए डीपीएस की इंग्लिश टीचर मैरियन हुसैन कहती हैं कि जिस समय मुख्य चैप्टर की पढ़ाई करें, उसी समय उसका फ्लो चार्ट बना लें. क्योंकि अंत में सब एक साथ रिवाइज़ करना मुमकिन नहीं होता. बेहतर होगा एंड में इन्हीं प्वॉइंट्स को देख लें. लिखने का खूब अभ्यास करें. वे आगे कहती हैं पिछले साल भी बच्चों ने शिकायत की थी कि पेपर लेंदी था. दरअसल लिखित अभ्यास न होने से पेपर छूट जाता है. प्रश्नों का उत्तर शुरू करते समय या तो प्रश्न से ही उत्तर उठायें या प्रॉपर नाउन का यूज करें. प्रोवर्ब से कभी उत्तर लिखने की शुरुआत न करें. छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप इस विषय में अच्छे अंक पा सकते हैं.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI