CBSE 10th 12th Application Form for Exams 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड {CBSE} द्वारा वर्ष 2021 में आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सभी स्टूडेंट्स जिन्हें सीबीएसई के 10वीं और 12वीं  परीक्षा के लिए एग्जामिनेशन फॉर्म भरना है वे अपने फॉर्म भर सकते हैं. एग्जामिनेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बिना विलम्ब शुल्क के 15 अक्टूबर 2020 है.

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ 31 अक्टूबर 2020 तक चलेगी. जो स्टूडेंट्स 15 अक्टूबर 2020 तक अपने परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकें हैं. वे परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क के साथ 16 से 31 अक्टूबर तक भर सकेंगें.

सीबीएसई 10वीं -12वींवार्षिकपरीक्षाफॉर्म: महत्त्वपूर्णतिथियां

  • सीबीएसई 10वींऔर 12वींकेवार्षिकएग्जामिनेशनफॉर्मभरनेकीप्रारंभिकतिथि- 7 सितंबर 2020
  • बिनाविलंबशुल्ककेपरीक्षाफॉर्मभरनेकीअंतिमतिथि- 15 अक्टूबर 2020
  • विलंबशुल्ककेसाथसीबीएसई 10वींऔर 12वींकेपरीक्षाफॉर्मभरनेकीतिथि- 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020 तक

CBSE 10वींऔर 12वींपरीक्षाकेलिए परीक्षाशुल्क

  • सामान्यवर्गकेस्टूडेंट्सकेलिए- 1500 रूपये
  • एससीऔरएसटीकेटेगरीकेछात्रोंकेलिए- 1200 रुपये
  • अतिरिक्तविषयलेनेपर- 300 रुपये अलग से
  • 12वींमेंप्रायोगिकपरीक्षाकेलिए- 150 रुपये प्रति विषय अलग से
  • 10वींकेलिएअतिरिक्तविषयकेलिए- 300 रुपये प्रति विषय
  • माइग्रेशनसर्टिफिकेटकेलिएशुल्क - 350 रुपये

CBSE 10वींऔर 12वींकीवार्षिकपरीक्षामेंसत्र 2020-2021 सेहोनेजारहेहैंदोअहमबदलाव

सीबीएसई बोर्ड ने सेकेंडरी लेवल पर मैथ के सिलेबस में एप्लाइड मैथमेटिक्स का एक नया विकल्प जोड़ दिया है. स्टूडेंट्स इस विषय को इसी शैक्षिक सत्र 2020-21 से एक विषय के रूप में चुन सकते हैं. जो स्टूडेंट्स सीबीएसई के कक्षा 10वीं की परीक्षा में बेसिक गणित लिए थे वे 11वीं में एप्लाइड मैथ का विकल्प चुन सकते हैं.

इसके साथ ही इसी शैक्षिक सत्र से सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के प्रश्नपत्रों में भी बदलाव किया गया है. अब इन दोनों कक्षाओं के स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी  क्वेश्चन ऑब्जेक्टिव टाइप के मिलेंगे. इसके पहले बोर्ड परीक्षा में 10 फीसदी  क्वेश्चन पूँछे जाते रहें हैं.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI