CBSE 10th 12th Exam date schedule 2021: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं (सेकेंड्री) और कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंड्री) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट आज 31 दिसंबर 2020 को जारी की जाएगी. वर्ष 2021 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक 31 दिसंबर 2020 को शाम 6.00 बजे होने वाले ऑनलाइन वेबीनार के बाद जारी करेंगे. इस ऑनलाइन वेबीनर के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा आरंभ होने के साथ ही पूरे कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.
ऐसा माना जा सकता है कि परीक्षा शेड्यूल जारी करने के बाद इसे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेट शीट अपलोड हो जाने के बाद 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड कर सकेंगें.
सीबीएसईडेटशीटजारीकरनेसेपहलेकेंद्रीयशिक्षामंत्रीनेदियायहसंदेश
केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करने से पहले 30 दिसंबर 2020 को स्टूडेंट्स, अभिभावकों और स्कूल शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए ट्वीट कर कहा, कि 'मैं अपने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थानों को आश्वस्त करता हूं कि परीक्षाओं संबंधी सभी निर्णय आपके हित एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे.'
सीबीएसईबोर्डएग्जामसैंपलक्वेश्चनपेपरऔरमार्किगस्कीमजारी
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं {सीनियर सेकेंड्री} कक्षाओं के विभिन्न विषयों के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम भी जारी कर दिया है. यह सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा के सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.
सीबीएसई 12वींबोर्डएग्जामसैंपलक्वेश्चनपेपरऔरमार्किगस्कीम- डायरेक्टलिंक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI