Bihar Board D.El.Ed. Entrance Exam 2020: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है. बिहार बोर्ड {BSEB} ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. बिहार बोर्ड डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 10 अगस्त को आयोजित किया जाना था. बोर्ड ने इसकी सूचना सभी केंद्राधीक्षक, सभी जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को भेज दी है.
आपको बतादें कि बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा को दूसरी बार स्थगित किया गया है इसके पहले यह परीक्षा 28 मार्च को होनी थी परन्तु कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित कर जुलाई में कराने का फैसला लिया गया था. परन्तु इसकी डेट फिक्स नहीं की गई थी. बाद में इसके लिए 10 अगस्त की तारीख तय की गई.
बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए करीब 1.8 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. अब परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जायेगा.
एनसीटीई से मान्यता प्राप्त एवं बिहार बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सरकारी एवं प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए पहली बार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली जा रही है.
बिहारबीएडप्रवेशपरीक्षा 2020 भीहुईस्थगित
बिहार बोर्ड डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के पहले दो वर्षीय बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 भी स्थगित कर दी गई है. इसकी सूचना 3 जुलाई को जारी की गई थी. बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई को किया जाना था. कुछ दिन पहले बिहार की चार वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया गया है यह परीक्षा 7 अगस्त को आयोजित होने वाली थी.
बिहारबोर्डडीएलएडप्रवेशपरीक्षा 2020 आवेदनफॉर्म
बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2020 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 दिसंबर 2019 को शुरू हुआ था. इसकी आखिरी तारीख 29 दिसंबर थी. इसके आवेदन शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2019 थी. स्टूडेंट्स अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन 30 दिसंबर 2019 से 3 जनवरी 2020 के बीच कर सकते थे.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI