Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMIBPSSC पुलिस सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल मुख्य परीक्षा तिथि घोषित
एबीपी न्यूज़ | 12 Mar 2020 08:17 PM (IST)
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा 26 अप्रैल को होगी.

BPSSC Main Exam Date 2020: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. यह परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को होगी. इच्छुक अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तिथि को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. मुख्य परीक्षा में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जायेगा जिन्होंने बीपीएसएससी पुलिस सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल प्रारंभिक परीक्षा को क्वालीफाई किया है. मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में जरी किया जायेगा. बीपीएसएससी पुलिससबइंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायकअधीक्षकजेल प्रारंभिक परीक्षा बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने पुलिस अवर निरीक्षक एवं अन्य पदों की रिक्तियों पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को ली गई थी. इसका रिजल्ट 28 जनवरी 2020 को घोषित किया गया था. इस प्रारंभिक परीक्षा में 50072 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गए थे. बीपीएसएससी पुलिससबइंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायकअधीक्षकजेल परीक्षा: पदों का विवरण विदित हो कि विज्ञापन संख्या – 01/2019 के द्वारा पुलिस सब इंस्पेक्टर / सार्जेंट / सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) / सहायक अधीक्षक जेल (भूतपूर्व सैनिक) के 2246 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकली थी. इसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर के 2064 पद, सार्जेंट के 215 पद, सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) के लिए 125 पद और सहायक अधीक्षक जेल (भू.पू. सैनिक) के 42 पद हैं. चयनप्रक्रिया: इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. लिखित परीक्षा दो भागों – प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में विभक्त होगी. जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होगा उसे ही मुख्य परीक्षा में शामिल किया जायेगा. विदित है कि बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट, सहायक अधीक्षक जेल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अगस्त 2019 में जारी किया था. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने की प्रक्रिया 22 अगस्त 2019 से प्रारंभ होकर 28 सितंबर 2019 को ख़त्म हुई थी. ऑफिशियल वेबसाइट के लिए क्लिक करें