Bihar BCECEB 2020: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पीटीटिव एग्जाम बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने पॉलिटेक्निक अभियंत्रण, पार्ट टाइम चार वर्षीय पॉलिटेक्निक अभियंत्रण, पारा मेडिकल (इंटरमीडिएट स्तरीय) और पारा मेडिकल- डेंटल (माध्यमिक स्तरीय) पाठ्यक्रमों के साथ अन्य कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली डिप्लोमा सर्टीफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 24 मई कर दी गई है. इसके साथ- साथ अन्य तिथियों में बदलाव कर दिया है. इसके लिए बीसीईसीईबी ने परीक्षाथियों के हित में एक नोटिस 9 मई को जारी किया है.
नोटिस के अनुसार अभ्यर्थी अब अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 मई तक करवा सकते हैं. इसके लिए चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क 25 मई तक और नेट बैंकिंग के माध्यम से 26 मई तक जमा कर सकते हैं. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 27 मई से 30 के मध्य कर सकेंगें. बिहार डिप्लोमा सर्टीफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जायेगी.
स्मरण रहे कि कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन के कारण बिहार परिषद् ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 26 अप्रैल से 10 तक बढ़ा दिया था. परन्तु लॉक डाउन -3 को 17 मई तक बढ़ा दिए जाने से एक बार फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 24 मई तक बढ़ा दी.गई है. इस लिए जिन छात्रों ने अभी तक डीईसीई 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है. वे 24 मई तक अपने ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं.
विदित हो कि बिहार राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली आईटीआई प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आईटीआई कैट) के लिए आवेदन की तिथि भी 24 मई 2020 तक बढ़ा दी गयी है. इसके पहले इसकी भी अंतिम तिथि 10 मई थी.
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइनआवेदनकरनेकीअंतिमतिथि -24 मई 2020 (11:59 PM तक).
- ऑनलाइनआवेदनजमाकरनेकेपश्चात्रजिस्टर्डअभ्यर्थीद्वाराचालानकेमाध्यमसेशुल्कजमाकरनेकीअंतिमतिथि -25 मई
- ऑनलाइनआवेदनजमाकरनेकेपश्चात्रजिस्टर्डअभ्यर्थीद्वारानेटबैंकिंग / डेबिटकार्ड / क्रेडिटकार्डकेमाध्यमसेशुल्कजमाकरनेकीअंतिमतिथि -26 मई 2020 (11:59 PM तक).
- आवेदनपत्रकीऑनलाइनएडिटिंग -27 मई 2020 से लेकर 30 मई 2020 (11:59 PM तक).
- ऑनलाइनएडमिटजारीकरनेकीतिथि–बाद में नोटिफाइड किया जायेगा.
- परीक्षातिथि - बाद में नोटिफाइड किया जायेगा.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI