अंतरिक्ष में जाना बहुत रोमांचक होता है, शायद बचपन में आप भी तारों की ओर देखकर सोचते होंगे,- काश मैं भी कभी अंतरिक्ष में जा पाऊं लेकिन यह कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए कठिन परिश्रम और सही ट्रेनिंग की जरूरत होती है. एस्ट्रोनॉट बनने का फैसला एक रात में नहीं होता, इसके लिए पहले से योजना बनानी होती है और उसी योजना के हिसाब से अपनी पढ़ाई और तैयारी की दिशा तय करनी होती है.तो अगर आप भी अगर आर्टिमिस II जैसे स्पेस मिशन के बारे में सुनकर सोचते हैं कि काश मैं भी इस मिशन पर जा पाता या एस्ट्रोनॉट बन पाता. चलिए जानते हैं कैसे बन सकते हैं आप एस्ट्रोनॉट?

Continues below advertisement

यह भी पढ़े - Airport Jobs: एयरपोर्ट पर कैसे मिलती है नौकरी, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?

आर्टिमिस II मिशन क्या है?

Continues below advertisement

आर्टिमिस II NASA का मिशन है जिसमें इंसान चांद के पास जाएगा, इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष यान और क्रू सपोर्ट सिस्टम की जांच करना है, इस मिशन में इंसान चांद पर नहीं उतरेगा, बस उसके पास उड़ान भरी जाएगी. यह मिशन भविष्य में चांद पर होने वाले मिशनों की तैयारी का पहला चरण है.

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स करें?

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए सबसे पहले आपकी Science और Mathematics में अच्छी पकड़ होना जरूरी है. एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कोई सीधे-सीधे डिग्री नहीं होती, बल्कि अलग-अलग courses हैं जिनकी मदद से आप एस्ट्रोनॉट बन सकते हैं. जैसे Mathematics, Aerospace Engineering, Physics, और Computer Science. इसके बाद आपको Pilot Training, Rocket Science, और Space Mission Simulation जैसी ट्रेनिंग भी लेनी होती है. ये पढ़ाई और ट्रेनिंग मिलकर आपको अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार करती हैं.

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कुछ प्रमुख संस्थान

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कुछ प्रमुख संस्थान हैं जहां से पढ़ाई और ट्रेनिंग की जा सकती है. ISRO भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी है, जो अपने वैज्ञानिकों को ट्रेनिंग देकर अंतरिक्ष मिशनों के लिए तैयार करती है. भारत की कुछ प्रमुख IITs भी Aerospace Engineering, Computer Science और Physics में उच्च स्तरीय शिक्षा देती हैं. इन संस्थानों से पढ़ाई करने वाले छात्र अंतरिक्ष विज्ञान और मिशन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़े - Assistant Professor Jobs: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI