RRB Recruitment 2018: रेलवे में 90 हजार नौकरियों के बाद अब कोंकण रेलवे ने नई नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये नोटिफिकेशन स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क और अकाउंट असिस्टेंट के पद की भर्ती के लिए है. कोंकण रेलवे में कुल 113 पदों पर नौकरियां दी जाएंगी. योग्य और रुचि रखने वाले कैंडिडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लिकेशन अप्लाई करना होगा.

कोंकण रेलवे में नौकरी के लिए एप्लिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर 12 मई तक अप्लाई किया जा सकता है.

आयु सीमा: जनरल कैटेगरी- 18 से 33 साल SC/ST- 5 साल की अतिरिक्त छूट OBC- 3 साल की अतिरिक्त छूट

एप्लिकेशन फीस: जनरल कैंडिडेट- 500 रुपये SC/ST- 250 रुपये

वैकेंसी डिटेल: कुल वैकेंसी- 113 स्टेशन मास्टर- 55 पोस्ट गुड्स गार्ड- 37 अकाउंट असिस्टेंट- 11 सीनियर कलर्क- 10

क्वालिफिकेशन: स्टेशन मास्टर- ग्रेजुएशन गुड्स गार्ड- ग्रेजुएशन सीनियर क्लर्क- ग्रेजुएशन अकाउंट असिस्टेंट- B.COM


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI