PNB Faculty, Office Assistant & Attendant Recruitment 2020: पंजाब नेशनल बैंक ने फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट और अटेंडेंट के पदों पर भर्ती केलिए आवेदन आमंत्रित किया है. जो कैंडिडेट्स इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं और स्नातक की डिग्री पास की है. वे अपने आवेदन 7 अक्टूबर के पहले भेज सकते हैं.

रिक्तियोंकीकुलसंख्या05 पद

पदोंकाविवरण

  1. फैकल्टी – 02 पद
  2. ऑफिसअसिस्टेंट -02 पद
  3. अटेंडेंट 01 पद

महत्वपूर्णतिथियां

  • आवेदनभेजनेकीप्रारंभिकतिथि- 23 सितंबर 2020
  • रजिस्टर्डडाक/ स्पीडपोस्टसेआवेदनपहुँचनेकीअंतिमतिथि- 7 अक्टूबर 2020

शैक्षिक योग्यता

  1. फैकल्टीकेलिए- कैंडिडेटस को MSW/ रूरल डेवलपमेंट/ समाजशात्र/ मनोविज्ञान में एमए/ Sc. (Veterinary), B.Sc. (Horticulture), B.Sc. (Agri.), B.Sc. (Agri. Marketing)/B.A. के साथ B.Ed. भी हो. इसके साथ स्थानीय भाषा और कंप्यूटर का ज्ञान हो. कैंडिडेट्स को टाइपिंग भी आनी चाहिए.
  2. ऑफिसअसिस्टेंटकेलिए- BSW/ BA/ B.Com./के साथ कम्यूटर ज्ञान,स्थानीय भाषा का ज्ञान, अंग्रेजी भाषा बोलने व लिखने का ज्ञान
  3. अटेंडेंटकेलिए - कक्षा 10वीं पास, स्थानीय भाषा का ज्ञान

आयु सीमा: सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए.

वेतन:  

  1. फैकल्टीके लिए – 20,000 रूपये
  2. ऑफिसअसिस्टेंटके लिए -12,000 रूपये
  3. अटेंडेंटके लिए – 8000 रूपये

चयन प्रक्रिया: इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. ये सभी पद संविदा पर भरे जाने हैं.

आवेदनकैसेकरें?

कैंडिडेट्स अपने आवेदन निर्धारित फ़ॉर्मेट में भरकर तथा सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अटैच कर नीचे लिखे पते पर भेजें. आवेदन फॉर्म पहुँचने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2020 है. आवेदन फॉर्म रजिस्टर्ड डाक /स्पीड पोस्ट से भेजे जानें हैं. अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

आवेदन भेजने का पता

To,

Punjab National Bank,

Circle Office Jorhat,

GSAD Section,

Punjab National Bank,

Babu Patty, Jorhat

Assam-785001

ऑफिशियल नोटिस के लिए क्लिक करें


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI