इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है. हाई कोर्ट ने 'समीक्षा अधिकारी' के और 'कंप्यूटर असिस्टेंट' के पदों पर आवेदन मंगाए हैं. इस पद पर नौकरी करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं और आशु सीमा क्या है आइए जानते हैं.

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 35 साल निर्धारित की गई है. आवदेन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यताओं की बात करें तो 'समीक्षा अधिकारी' और 'कंप्यूटर असिस्टेंट' के लिए शैक्षिक योग्यताओं में उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को अतिरिक्त कंप्यूटक का ज्ञान होना भी जरूरी है. इसके लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर में डिप्लोमा/ डिग्री/सर्टिफिकेट धारक होना जरूरी है.

आवेदन की तारीख और पदों की संख्या

इन पदों के लिए आवेदन करने की तारीख 30 सितंबर, 2019 से शुरू की गई थी, जिसकी आखिरी तारीख 21 अक्तूबर, 2019 निर्धारित है. समीक्षा अधिकारी के लिए 132 और कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए 15 पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं.

आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स 750 रुपए की शुक्ल का भुगतान करना होगा, जबकि एसटी और एससी उम्मीदारों के लिए इन पदों पर आवेदन करने के लिए 500 रुपए के शुल्क अदा करने होंगे.

आवेदन के लिए लिंक पर क्लिक करें http://ahcro2019.cbtexam.in/Home/ListsofExam.aspx


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI