AKUT UPSEE: डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2020 से बढ़ा कर 30 मार्च कर दिया है. वे परीक्षार्थी जिन्होंने अभी तक यूपीएसईई 2020 के लिए आवेदन नहीं किये थे. अब वे अपने आवेदन  30 मार्च 2020 तक कर सकते हैं. विदित हो कि डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने जनवरी 2020 में एक नोटिफिकेशन (एडमिशन बाउचर) जारी कर प्रदेश के विभिन्न सरकारी / प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेजों और संस्थानों में टेक्नीकल और वोकेशनल कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2020 में शामिल होने के लिए पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन माँगा था. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 27 जनवरी 2020 से शुरू हो गई थी तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2020 निर्धारित थी. परन्तु इस तिथि तक केवल 1,24,650 आवेदन फॉर्म ही आए जबकि प्रदेश भर के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी कॉलेजों में करीब 1.40 लाख सीटें है. आवेदन की इस खराब स्थिति को देखते हुए डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मार्च 2020 कर दी है. कुलसीटें - 1.40 लाख (करीब) आवेदनशुल्क:
  • दिव्यांगजन, सभीमहिलाअभ्यर्थीऔरएससी-एसटीवर्गकेअभ्यर्थियोंकेलिए - 650 रुपये
  • ओबीसीऔरसामान्यवर्गकेलिए - 1350 रुपये
महत्वपूर्ण तिथियाँ
  • ऑनलाइनआवेदनशुरूकरनेकीतिथि : 27 जनवरी 2020 दोपहर 2 बजे से
  • ऑनलाइनआवेदनकरनेअंतिमतारीख: 30 मार्च 2020 (पहले 15 मार्च 2020 थी)
  • यूपीराज्यप्रवेशपरीक्षा 2020: 10 मई 2020
चयनप्रक्रिया:  एडमिशन के लिए योग्य परीक्षार्थियों का चयन लिखित परीक्षा और काउंसलिंग के आधार पर होगा. आवेदनकैसेकरें? परीक्षार्थी अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करें. अन्य माध्यम से  भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगें. ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में संचालित बी.टेक, एमबीए, सहित अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में एडमिशन एकेटीयू यूपीएसईई के द्वारा किया जाता है. यूपीएसईई 2020 परीक्षा का आयोजन 10 मई 2020 को किया जाएगा. यूपीएसईई 2020 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बीटेक, बीफार्म, बीआर्क, बीएफएडी, बी डिजाइन, बीएचएमसीटी, बीएफए और बी वोकेशनल के प्रथम वर्ष में और  एमबीए, एमसीए, एमटेक (दो डिग्री) एमटेक, एबीए (एकीकृत), एमसी (एकीकृत) / एमटेक (दो डिग्री) और अन्य कोर्स के सेकेंड ईयर में  एडमिशन दिया जायेगा. ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरेंऑनलाइनआवेदनकेलिएक्लिककरें

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI