All India Sainik School Entrance Exam 2021 Notification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 {एआईएसएसईई} का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह नोटिफिकेशन देश के सभी 33 सैनिक स्कूलों में 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए है. स्टूडेंट्स जो सैनिक स्कूल में दाखिला चाहते हैं वे 19 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू होगी.

एनटीए द्वारा नोटिफिकेशन के मुताबिक लड़कियां केवल छठी कक्षा के लिए ही आवेदन कर सकती हैं जबकि लड़के दोनों कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्णतिथियां

  1. नोटिफिकेशनजारीहोनेकीतिथि- 15 अक्टूबर 2020
  2. आवेदनऑनलाइनअप्लाईकरनेकीप्रारंभिकतारीख - 20 अक्टूबर 2020
  3. आवेदनऑनलाइनअप्लाईकरनेकीअंतिमतारीख - 19 नवंबर 2020
  4. प्रवेशपरीक्षाकीतारीख- 10 जनवरी 2021

योग्यता: कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयु 10 साल से 12 साल के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 31 मार्च 2021 से की जायेगी, तथा बच्चा किसी मान्यताप्राप्त विद्यालय से कक्षा 5 वीं पास हो या फिर उसी कक्षा का स्टूडेंट्स हो.

9वींमेंप्रवेशकेलिएयोग्यता

स्टूडेंट्स एडमिशन के समय कक्षा 8वीं क्लास पास हो. तथा बच्चे की उम्र 13 वर्ष से 15 वर्ष के बीच हो. आयु की गणना 31 मार्च 2021 से की जाएगी.

आवेदन शुल्क

  • एससीएसटीवर्गकेलिए - 400 रुपये
  • अन्यसभीवर्गोंकेलिए - 550 रुपये

चयन प्रक्रिया: स्टूडेंट्स का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल, फिजिकल और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा. लिखित परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड (ओएमआर शीट बेस्ड) से होगा जिसमें मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे.

Rajasthan Teacher Recruitment: राजस्थान में 31 हजार शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी, REET परीक्षा के बाद शुरू होगी प्रक्रिया


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI