एक्सप्लोरर

Nagpur: 'एंट्री दो वरना कपड़े उतार दूंगी', नागपुर में पब के आगे लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Nagpur Night Club : वर्धा रोड पर स्थित एक नाइट क्लब के बाहर एक लड़की ने हंगामा खड़ा कर दिया. एंट्री न मिलने पर लड़की आधी रात को क्लब के बाहर बहस और गाली-गलौज कर रही थी. उसने कपड़े उतारने की धमकी दी.

Women Threats To Strip At Nagpur Club: नागपुर के वर्धा रोड पर स्थित एक नाइट क्लब के बाहर तब हंगामा हुआ जब एक लड़की आधी रात को क्लब के बाहर कपड़े उतारने की धमकी देने लगी. जब लड़की क्लब के बाउंसर्स के संभालने में नहीं आई, तब क्लब के मालिक ने पुलिस को फोन कर दिया. हालांकि, लड़की को पकड़ा नहीं जा सका. क्योंकि पुलिस के आते ही महिला समय रहते वहां से नौ दो ग्यारह हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एंट्री टाइम के बाद क्लब में घुसने की जिद

ये वाकया बीते शुक्रवार की रात (24 March) को नागपुर के वर्धा रोड के एक क्लब का है. आधी रात को एक लड़की क्लब के अंदर जाने की जिद कर रही थी. वहां के बाउंसर्स ने उसे समझाया कि नए मेहमानों के आने का समय पहले ही खत्म हो चुका है. लड़की ने पहले उनसे बहस की और फिर गाली-गलौज करना शुरु कर दिया. महिला इतने पर नहीं रुकी. उसने सुरक्षाकर्मियों को अपने कपड़े उतारने की धमकी दे दी. क्लब के बाहर महिला और पुरुष दोनों सुरक्षाकर्मी तैनात थे. मिली जानकारी के अनुसार, जब महिला को अंदर जाने से रोका जा रहा था, तब वो क्लब के अंदर से आ रहे लोगों को अपना मोबाइल नंबर बांटने लगी. महिला की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

मालिक ने किया कंट्रोल रूम को फोन

जब क्लब के बाउंसर्स महिला को काबू नहीं कर पाए तो क्लब के मालिक ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया. क्लब के मालिकों में से एक, करण ठक्कर ने कहा, 'मुझे 112 को सतर्क करना पड़ा. क्योंकि महिला हमारे पुरुष और महिला बाउंसरों को धमकी दे रही थी. जो उसे शांत करने और समय की कमी के बारे में समझाने की कोशिश कर रहे थे.' ठक्कर ने आगे बताया कि उनके फोन के बाद पुलिस की ओर से आने में कोई देरी नहीं हुई.

पुलिस के आते ही नौ दो ग्यारह हुई लड़की 

बताया जा रहा है कि जैसे ही सोनेगांव थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, उपद्रव करने वाली लड़की वहां से भाग खड़ी हुई. बार के मालिक ने कहा कि जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो महिला को कार से जल्दबाजी में जाते हुए देखा गया जिसे कि कोई और चला रहा था. मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि लड़की सामान्य हालत में नहीं दिख रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जोनल डीसीपी अनुराग जैन ने कहा, 'नाइट क्लब के मालिक को शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है. क्योंकि उसने 112 के माध्यम से पुलिस को सतर्क किया था. महिला के ठिकाने का पता नहीं चल सका है.'

ये भी पढ़ें -

Watch: रुक गए लोग, थम गया ट्रैफिक, पुणे में बीच सड़क पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget