Heart Attacks in Mumbai News: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ सालों की तुलना में साल 2021 के पहले छह महीनों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में हर महीने छह गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में जनवरी 2021 से लेकर जून 2021 के बीच हर महीने तीन हजार लोगों ने हार्ट अटैक से अपनी जान गंवाई, जबकि साल 2020 में यह संख्या सिर्फ 500 थी.

साल 2019 में हार्ट अटैक से मरे 5 हजार 849 मरीज

बीएमसी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 में मुंबई में कुल 5 हजार 849 रोगियों ने दिल का दौरा पड़ने से अपनी जान गंवाई. हालांकि साल 2020 में हार्ट अटैक से 5 हजार 633 लोगों की मौत हुई. यानी साल 2019 की तुलना में 2020 में हार्ट अटैक से 3.6 फीसदी लोग कम मरे.

बीएमसी ने आरटीआई के जवाब में जारी किए आंकड़े

सामाजिक कार्यकर्ता चेतन कोठारी की ओर से बीएमसी में एक आरटीआई दाखिल की गई थी. इस आरटीआई के मुताबिक, साल 2021 के पहले छह महीनों (जनवरी से जून) में हार्ट अटैक से 17 हजार 880 लोगों की मौत हुई. यानी साल 2020 की तुलना में हार्ट अटैक से हुई मौतों में 217 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

देखें आंकड़े-

  बीमारियों से होने वाली मौतें  
बीमारी2018201920202021
हार्ट अटैक86015849563317880
कैंसर10073995885766861
किडनी फेल1396151616341182
कोरोना001110510289
टीबी4940489937192921
सिर में चौट10211000760545
Source- RTI (BMC)    

बीएससी के एक अधिकारी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी से पहले हार्ट अटैक के मुकाबले कैंसर से ज्यादा मौत हुईं. जबकि अब कैंसर से होने वाली मौतों में कमी आई है, लेकिन हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

विश्व स्तर पर भी कोरोना के बाद हार्ट अटैक से हुईं मौतें

कोविड मृत्यु समिति के प्रभारी डॉ अविनाश सुपे का कहना है कि विश्व स्तर पर यह देखा गया है कि महामारी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है, इसलिए यह कोई नई घटना नहीं है जो केवल मुंबई में देखी गई है. महामारी की शुरुआत के बाद से डॉक्टर्स अलग-अलग प्रकार की मौतों के बारे में अधिक जागरूक हैं, इसलिए इसने संभवतः दिल के दौरे से संबंधित बेहतर डेटा बनाए रखने में मदद की है.''

यह भी पढ़ें-

Mumbai News: कर्फ्यू लागू न होने पर मुंबई जैसे शहर में देर रात सड़क पर घूमना अपराध नहीं- कोर्ट

Corona in Mumbai: मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1310 नए केस दर्ज, 15 जून के बाद पहली बार दो हजार से कम मामले सामने आए