एक्सप्लोरर

Mumbai News: गरबा खेलते समय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, सदमे में चंद घटों में पिता ने भी तोड़ा दम

मुंबई के विरार में गरबा खेलने के दौरान एक 35 वर्षीय शख्स की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वहीं बेटे की मौत के सदमें में पिता का भी चंद घंटों बाद हार्ट अटैक से निधन हो गया.

Mumbai News: नवरात्रि का पर्व चल रहा है और मुंबई में जगह-जगह डांडिया नाइट्स और गरबा का आयोजन किया जा रहा है जिनमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इन सबके बीच महानगर के विरार से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. यहां नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा खेल रहे एक 35 वर्षीय शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद उसके पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य उसे फौरन अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई. वहीं बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनका भी कुछ ही घंटो बाद हार्ट अटैक से निधन हो गया.

बेटे की मौत के गम में पिता ने भी दम तोड़ा
बता दें कि विरार (पश्चिम) के ग्लोबल सोसाइटी क्षेत्र में एक आवासीय भवन में गरबा खेलते समय ज्वैलरी डिजाइनर मनीष जैन को 1 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे उल्टियां होने लगी. मनीष जैन की हालत बिगड़ते हुए देखकर उसके दोस्त और  पिता नरपत जैन (65) और परिवार के अन्य सदस्य उसे पास के संजीवनी अस्पताल ले गए, लेकिन मनीष ने भर्ती होने से पहले ही दम तोड़ दिया. यह देखते ही मनीष के पिता नरपत को भी दिल का दौरा पड़ा और रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी भीमौत हो गई.

साढ़े तीन महीने पहले ही हुई थी मनीष की शादी
वहीं पुलिस ने कहा कि जैन का कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी और यह उनका पहला दिल का दौरा था. मनीष की साढ़े तीन महीने पहले ही शादी हुई थी. पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ के दो केस दर्ज किए हैं और कहा है कि वे घटनाओं के सटीक क्रम को समझने के लिए परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करेंगे।

युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा
पहले 50 साल के बाद लोगों में हार्ट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती थीं. बहुत कम ऐसे मामले सामने आते थे जिनमें युवाओं को हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी होती हो, लेकिन अब हर 5 में से 1 हार्ट अटैक के मरीज की उम्र 40 साल से कम है. चिंताजनक बात ये है कि 20 से 30 साल की उम्र के युवा भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं. साल 2000 से अब तक के जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें हार्ट अटैक के मामले युवाओं में हर साल 2 प्रतिशत बढ़ रहे हैं. 

युवाओं में हार्ट अटैक बढ़ने के क्या हैं कारण
युवाओं में हार्ट अटैक का कारण खराब लाइफस्टाइल है. आजकल युवा डायबिटीज के भी शिकार हो रहे हैं ऐसे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनमें 2-4 गुना ज्यादा हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं. वहीं हाइपरटेंशन भी हार्ट अटैक की वजह है. हाइपरटेंशन यानि हाई ब्लड प्रेशर हार्ट की बीमारियों के खतरे को तेजी से बढ़ाता है. इसके अलावा  मोटापे से भी दिल का दौरा पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है. जिन लोगों का वजन अधिक होता है उन्हें दिल के दौरे का खतरा ज्यादा होता है. वहीं युवाओं में हार्ट अटैक के तेजी से बढ़ते मामलों की एक बड़ी वजह धूम्रपान करना यानि सिगरेट पीना भी है. जो लोग सिगरेट पीते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा कई गुना ज्यादा रहता है.

ये भी पढ़ें
Mumbai Weather Forecast: मुंबई में आज से अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना, जानिए- IMD ने भारी बारिश को लेकर क्या दी है चेतावनी

Dussehra 2022: दशहरा रैली के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर, गाड़ियों की पार्किंग के लिए जगहें हुयी फिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ वायरल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ वायरल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर क्रिकेट का बुखार, टीम इंडिया के लिए दुआओं और मजेदार पोस्ट की बाढ़
फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर क्रिकेट का बुखार, टीम इंडिया के लिए दुआओं और मजेदार पोस्ट की बाढ़
Embed widget