एक्सप्लोरर

Mumbai News: गणेशोत्सव पर 'लाल बागचा राजा' को चढ़ावे में मिले सोने-चादी की हुई नीलामी, करोड़ों में हुई है कमाई

इस साल गणेशोत्सव पर लालबाग के राजा को 5 किलो सोना, 60 किलो चांदी, 5 करोड़ से ज्यादा नकद, एक बाइक, सोने-चांदी की मूर्तिया, मुकुट, मोदक, सोने-चादी के बर्तन आदि चढ़ावे में मिले थे.

Mumbai News: इस साल मुंबई (Mumbai) में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया. गणेश चतुर्थी पर लाल बागचा राजा के दरबार में भक्तों ने दिल खोलकर दान भी किया. इस दौरान  सोना-चांदी-कैश के साथ बाइक भी दान की गई थी. वहीं गुरुवार, 15 सितंबर को लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने गणेशोत्सव के दौरान भक्तों द्वारा “लालबाग के राजा” को चढ़ाए गए सोने और चांदी के सामान की नीलामी की. इस नीलामी के दौरान प्रमुख गणपति मंडल ने कुल 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस दौरान बोली लगाने वालों ने गणेशोत्सव 2022 के दौरान देवता चढ़ाए गए सोने और चांदी को खरीदने के लिए एक-दूसरे को जमकर टक्कर दी. इस सीजन की कुल औसतन कमाई 6.25 करोड़ रुपये है.

कुल 6.25 करोड़ रुपयों की हुई कमाई
लालबागचा राजा मंडल के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने कहा, "1.25 करोड़ रुपये की नीलामी का आंकड़ा 2019 में बोली से अर्जित राशि के बराबर है. हमारा नकद दान 5 करोड़ रुपये को पार कर गया है, इसलिए सीजन की कुल आय औसतन 6.25 करोड़ रुपये है. गुरुवार की नीलामी का मुख्य आकर्षण 1.25 किलो वजन का एक बड़ा सोने का मोदक था जो 60.03 लाख रुपये में बिका."

लाल बागचा राजा को चढ़ाई गई बाइक भी बिकी
कोषाध्यक्ष मंगेश दलवी ने कहा, "एक बड़ा सुंदर सोने का हार 8.55 लाख रुपये में, दूसरा 3.20 लाख रुपये में और 1 किलो वजन का एक सोने का बार 5.77 लाख रुपये में बिका है. लालबागचा राजा को चढ़ाई गई एक बाइक 77,000 रुपये में बिकी." इस वर्ष के प्रसाद में राजा के पैरों की एक बड़ी सोने की परत वाली जोड़ी, देवता की कई मूर्तियाँ, एक चांदी की छतरी, कीमती धातु में बड़े और छोटे मोदक, दूर्वा घास, चांदी के 'समाई' के दीपक, हार, अंगुलियों के छल्ले और विविध वस्तुएं व आभूषण शामिल रहे.

शुरू में धीमा रहा था कलेक्शन
वहीं मंडल के कोषाध्यक्ष मंगेश दलवी ने ये भी कहा कि इस साल, राजा का कलेक्शन शुरू में धीमा था, संभवतः उस समय 24 कैरेट सोने की रिकॉर्ड दर 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. हालांकि, अंतिम तीन दिनों में लगभग 5.5 किलोग्राम सोना और 60 किलोग्राम चांदी चढ़ाई गई जिससे कलेक्शन में इजाफा हुआ. बता दें कि 2018 में मंडल ने नकद और सराफा सहित 8 करोड़ रुपये एकत्र किए थे, यानी 5.5 किलो सोना और 75 किलो चांदी. इसकी 75वीं वर्षगांठ पर वर्ष 2008 में इसकी उच्चतम आय 11.5 करोड़ रुपये थी.

ये भी पढ़ें

Mumbai Weather Update:मुंबई में आज भी झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने शहर के लिए जारी की है ये चेतावनी

Mumbai News: दोहा से आया यात्री बेल्ट में छिपाकर लाया था 1 करोड़ की सोने की डस्ट, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
नीतीश कुमार Exit Plan या कहानी अभी बाकी है? क्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण, समझें यहां
नीतीश कुमार Exit Plan या कहानी अभी बाकी है? क्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण, समझें यहां
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
IND VS ENG Semifinal: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
नीतीश कुमार Exit Plan या कहानी अभी बाकी है? क्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण, समझें यहां
नीतीश कुमार Exit Plan या कहानी अभी बाकी है? क्या कहते हैं बिहार के सियासी समीकरण, समझें यहां
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
IND VS ENG Semifinal: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget